अंजू जाधव ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह दिया है। अंजू जाधव ने इस सीरियल में मेहर का किरदार निभाया था, जिसकी एंट्री के बाद पोद्दार हाउस में तहलका मच गया था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर यह खबर फैंस को दी। साथ पूरी टीम के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा। अभिरा के पर्दाफाश करने के बाद उनके किरदार का सफर खत्म हो गया। सेट पर अपने आखिरी दिन को यादगार बनाते हुए, एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान के कुछ खूबसूरत पल शेयर किए, जिसमें पूरी कास्ट नजर आ रही है।
YRKKH से एक्ट्रेस का सफर हुआ खत्म
अंजू जाधव ने पोस्ट कैप्शन में लिखा, 'मेरी Yrkkh टीम... शूट का आखिरी दिन। यह सब कुछ किसी सपने जैसा लग रहा है। मैं बता नहीं सकता कि मुझे अपनी टीम की कितनी याद आ रही है... यह सिर्फ काम नहीं था, वे अब मेरे परिवार जैसे बन गए हैं। इस शो ने मुझे एक बिल्कुल ही अलग अनुभव दिया, एक ऐसा अनुभव जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। इस सफर में कितनी सारी यादें, कितने सारे सबक और कितनी सारी सीख मिली हैं। उन सभी का तहे दिल से शुक्रिया जिन्होंने इसे मुमकिन बनाया।'
अंजू जाधव ने यादगार पलों को किया याद
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मेहर ने इस पोस्ट में आगे लिखा, 'शानदार प्रोडक्शन टीम, वे डायरेक्टर जिन्होंने मुझे गाइड किया और मेरे को-एक्टर्स जिन्होंने हर पल को इतना खूबसूरत और शानदार बना दिया। आपका साथ मेरे लिए सब कुछ है। आप सभी का प्यार और उन यादगार पलों के लिए शुक्रिया।' अंजू जाधव की पोस्ट की गई फोटो में समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, सारा किल्लेदार, अर्शिया शर्मा और अनिता राज जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं।
इन सीरियल में आ चुकी नजर
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के पहले अंजू जाधव 'संकट मोचन महाबली हनुमान', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'कसौटी जिंदगी की' और 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नये किस्से' सहित कई टेलीविजन शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। 2019 में उन्होंने 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ की हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें-
19 साल पुराना सीरियल, चार लड़कियों की कहानी, रिश्तों की उथल-पुथल ने जीता दर्शकों का दिल
'कभी सौतन कभी सहेली' का हर्ष याद है? 26 साल में इतना बदल गया एक्टर का लुक