2001 में आया 'कभी सौतन कभी सहेली' सीरियल आज भी अपनी बेहतरीन कास्ट और दमदार कहानी की वजह चर्चा में रहता है। इसमें अनीता हसनंदानी, उर्वशी ढोलकिया, हितेन तेजवानी, सीमा पांडे, डिंपल इनामदार, पूजा घई और नीलम मेहरा जैसे कई कलाकार नजर आए, जिनमें से कुछ आज भी टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि, कुछ अचानक कहीं गायब हो गए। आज हम आपको इस लोकप्रिय सीरियल के एक ऐसे ही किरदार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उस वक्त टीवी के टॉप हैंडसम हंक की लिस्ट में शुमार थे। हम बात कर रहे हैं 'कभी सौतन कभी सहेली' के हर्ष की, जिनका 26 साल बाद लुक पूरी तरह बदल गया।
अनीता हसनंदानी के ऑन स्क्रीन पति का ट्रांसफॉर्मेशन
'कभी सौतन कभी सहेली' में हर्ष का किरदार पंकित ठक्कर ने निभाया था, जिन्होंने इस सीरियल में दो सहेलियां से इश्क इश्क लड़ाया था, लेकिन फिर लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर रहे। एक्टर पंकित ठक्कर इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खूब सुर्खियों में हैं और अब उनका लुक इतना बदल गया है कि उन्हें एक नजर में पहचान पाना भी मुश्किल है। इस तस्वीर में पंकित ठक्कर ब्लेजर पहने नजर आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में पंकित ठक्कर की दाढ़ी बढ़ी हुई और वजन भी पहले से थोड़ा बढ़ हुआ दिख रहा है। कभी सौतन कभी सहेली सीरियल में वो यंग बॉय की तरह दिखते थे और अब उनके लुक में काफी बदलाव नजर आ रहा है।
पंकित ठक्कर को इस सीरियल से मिला फेम
एक्टर पंकित ठक्कर ने 2001 में एकता कपूर के मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' से अपने करियर की शुरुआत की थी, जो पहले डीडी मेट्रो पर प्रसारित होता था। बाद में इसे स्टार प्लस, डीडी नेशनल और टीवी एशिया पर टेलीकास्ट किया जाने लगा था। इस शो ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया। इसके बाद वह फिल्म 'तेरे लिए' में बतौर साइड एक्टर नजर आए थे। इसके अलावा पंकित ठक्कर 'स्पेशल स्क्वाड', 'दिल मिल गए', 'आप की नजरों ने समझा', 'तुझसे है राब्ता', 'तू कहे अगर' और 'इंडिया कॉलिंग' जैसे कई बेहतरीन शोज में दिखाई दिए हैं।
शादी के 24 साल बाद हुआ तलाक
पंकित की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने टीवी एक्ट्रेस प्राची से शादी की थी, जिससे उनकी एक बेटी है। हालांकि, इस कपल का 2024 में तलाक हो गया। अलग होने के बाद दोनों ने साथ मिलकर बच्ची को पालने का फैसला किया। पंकित ठक्कर की पत्नी कौन हैं? प्राची ठक्कर एक एक्ट्रेस हैं और उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'कागज की कश्ती', 'तू कहे अगर', 'हवन', 'नीली छतरी वाले' और 'सेठजी' जैसे कई शोज में काम किया है।
ये भी पढ़ें-
Matka King Review: विजय वर्मा ने उठाया एंटरटेनमेंट का बीड़ा, कितना है 'मटका किंग' की कहानी में दम?
19 साल पुराना सीरियल, चार लड़कियों की कहानी, रिश्तों की उथल-पुथल ने जीता दर्शकों का दिल