1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH में इस किरदार की मौत बाद अरमान-अभिरा हुए तबाह, अंशुमान और गीतांजलि को लगा झटका

YRKKH में इस किरदार की मौत बाद अरमान-अभिरा हुए तबाह, अंशुमान और गीतांजलि को लगा झटका

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jul 19, 2025 07:08 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 07:08 pm IST

दर्शकों को जल्द ही चारु की मौत की दुखद खबर मिलने वाली है, जिसके बाद अभिरा और अंशुमान की शादी नहीं हो पाएगी। वहीं अरमान की भी याददाश्त चली जाती है और गीतांजलि अकेले पड़ जाती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, YRKKH- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : INSTAGRAM/REALMOHITPARMAR

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। यह सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। फिलहाल, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की शादी लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। शो में ड्रामा की कोई कमी नहीं है क्योंकि मेकर्स लगातार नए ट्विस्ट और टर्न्स ला रहे हैं। पिछले एपिसोड्स में अरमान के दुख के बाद अभिरा और अंशुमान की शादी को दिखाया गया था। जब अभिरा को पता चला कि अरमान की गीतांजलि से सगाई हो गई है, तो उसने अंशुमान से शादी करने का फैसला किया। लेकिन, आखिरी वो समय भी आ गया है, जिसका सबको इंतजार था। अंशुमान और अभिरा की शादी नहीं हो पाएगी। वहीं, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में चारु की मौत के बारे में सबको पता चलने वाला है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगा धमाका

शो के नए एपिसोड की शुरुआत अंशुमान और अभिरा के एक-दूसरे को मंगलसूत्र और सगाई की अंगूठी पहनाने से होती है। अभिरा की अंशुमान से शादी देखकर अरमान पूरी तरह टूट जाता है और वहां से जाने का फैसला करता है। सबसे पहले कृष और तान्या की शादी होती है। वे शादी की कसमें खाते हैं और शादी के बंधन में बंध जाते हैं। इसके बाद अभिरा और अंशुमान की बारी आती है। हालांकि, ये शादी नहीं हो पाती है। मनीषा चाची को उम्मीद है कि अभिरा और अंशुमान की शादी नहीं होगी। वहीं, अरमान अपना सामान पैक कर लेता है और गीतांजलि को बताता है कि वह होटल लौट रहा है। गीतांजलि उससे कहती है कि वह उसके साथ जाएगी। इस दौरान अरमान के सिर पर झूमर गिर जाता है और उसे उसे चोट लग जाती है, जिसके बाद उसकी याददाशत चली जाती है।

बेटी की याद में पागल हुई अभिरा

इन सबके बीच, अभिरा पूकी के बारे में सोचकर उदास होती दिखाई देगी। उसे लगता है कि उसे आगे बढ़ना होगा। लेकिन, फिर उसे अरमान के बारे में पता चलता है। मायरा गीतांजलि से अभिरा के उदास होने का कारण पूछती है। इस पर, वह कहती है कि शादी के दौरान दुल्हनें उदास हो जाती हैं क्योंकि उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ता है। फेरों के दौरान, अंशुमान शादी रोक देता है। वह अभिरा से वादा करता है कि वह उससे तभी शादी करेगा जब उसे पूकी मिल जाएगी। वह चाहता है कि अभिरा खुश रहे। ऐसा होने पर मनीषा चाची सबसे ज्यादा खुश होती हैं।

अरमान-अभिरा की लाइफ में आगे क्या होगा?

नए प्रीकैप में दिखाया गया है कि अरमान चोट लगने के कारण अस्पताल में होता है। कावेरी परेशान होती है कि अगर अंशुमान को पता चला कि मायरा ही पूकी है तो उसे अरमान से नफरत होगी। वहीं, अभीर भी चारु की मौत का सच सबको बता देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन