1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मायरा बनी राधा, देख कबीर हुआ मदहोश, अभिरा की बढ़ी बेचैनी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मायरा बनी राधा, देख कबीर हुआ मदहोश, अभिरा की बढ़ी बेचैनी

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 24, 2026 03:51 pm IST,  Updated : Aug 24, 2026 03:51 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा-अरमान की बड़ी बेटी की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। मायरा और कबीर एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, लेकिन अपने परिवार की वजह से चुप रहते हैं। हालांकि, जन्माष्टमी पर यह राज खुल जाएगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
मायरा और अभिरा Image Source : INSTA/@THEARSHIYASHARMA,SAMRIDHIISHUKLAO

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा-अरमान के बाद अब उनकी बड़ी बेटी की प्रेम कहानी देखने को मिलने वाली है। मायरा के दिल में कबीर की एंट्री हो चुकी है और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं, लेकिन अपने परिवार की दुश्मनी की वजह से उन्हें यह सब छुपना पड़ता है। दूसरी ओर, देखने को मिलेगा कि अरमान-अभिरा अपनी बेटियों को खुश रखने के लिए पूरी कोशिश करते हैं और उन्हें करियर पर ध्यान देते हैं। दर्शकों को कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि जन्माष्टमी पर नया ड्रामा होने वाला है। परिवार की खुशी एकदम से गम में बदलने वाली है और इसकी वजह कबीर-मायरा का प्यार बनेगा।

जन्माष्टमी पर कबीर मायरा से करेगा प्यार का इजहार

स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार परेशान है, क्योंकि दमानी ने उनसे जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित करने का मौका छीन लिया है। इस वजह से वे पूजा नहीं कर पाते हैं। अभीर को एहसास होता है कि कुछ बड़ा होने वाला है, क्योंकि अरमान और दमानी का आमना-सामना होने वाला है। दर्शकों को कहानी में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जो सभी को हैरान कर देगा। अरमान-अभिरा के बीच दमानी के घर जाने को लेकर बहस होती है, जिसका असर मायरा और मुक्ति पर भी पड़ता है, क्योंकि वे अपने माता-पिता को लड़ते हुए देखती हैं। इस बीच, कबीर जन्माष्टमी पर मायरा से दिल की बात कहते दिखाई देगा।

मायरा और कबीर की प्रेम कहानी शुरू

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि मायरा भी कबीर से प्यार करने लगी है। हालांकि, वह दूर रहना चाहती है, लेकिन वह खुद को दूर नहीं रख पाती और अपने माता-पिता से सच छिपाती है। अभिरा को मायरा के कबीर के प्रति लगाव का पता चलने पर झटका लगता है। मायरा को खुद इस बात का एहसास नहीं है कि कबीर उससे कितना प्यार करने लगा है, लेकिन अभिरा को यह बदलाव तब दिखता है जब मायरा अचानक उससे कृष्ण की कहानी, उनके भोग और जन्माष्टमी से जुड़ी हर चीज के बारे में पूछती है। 

मायरा के लिए परेशान होगी अभिरा

अभिरा हैरान रह जाती है और सोचती है कि मायरा पर इतना असर क्यों हो रहा है और असल में उसे कौन परेशान कर रहा है। असली झटका तब लगता है, जब मायरा राधा के कपड़े पहनकर डांस करने का फैसला करती है। न चाहते हुए भी कबीर उसके साथ शामिल हो जाता है, जिससे परिवार में भारी हंगामा मच जाता है। अभिरा यह जानकर चौंक जाती है कि कबीर ही मायरा से प्यार करने लगा है।

ये भी पढ़ें - Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में मायरा की चाल का हुआ खुलासा, अरमान-कबीर के बीच बढ़ी गलतफहमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन