1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अक्षरा का दिल जीतने के लिए अभिमन्यु ने उठाया चौंकाने वाला कदम, शादी से पहले खुलेंगे कई राज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अक्षरा का दिल जीतने के लिए अभिमन्यु ने उठाया चौंकाने वाला कदम, शादी से पहले खुलेंगे कई राज

 Published : Sep 29, 2023 11:09 am IST,  Updated : Sep 29, 2023 11:09 am IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिमन्यु-अक्षरा एक बार फिर से अपनी लाइफ की शुरूआत करने वाले हैं। क्या अभिमन्यु इस बार अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे? अबीर की खुशी अब अक्षरा की खुशी बन जाएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Akshara abhimanyu - India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : INSTAGRAM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलने वाला है कि अभिमन्यु की मां मंजरी,  मुस्कान और उसके व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंतित नजर आने वाली है। वहीं दूसरी ओर अभिमन्यु-अक्षरा की शादी की तैयारी शुरू हो गई। अक्षरा-अभिमन्यु को शादी से पहले ऐसा राज बताने वाली है, जिसके बाद बहुत बड़ा हंगामा होने वाला है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के पहले कई राज खुलेंगे, जिसे दोनों की जिदंगी में बहुत बड़ा बदलवा होने वाला है। 

अभिमन्यु-अक्षरा के प्यार की नई शुरूआत 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा के गणेश भगवान की मूर्ति बनाने से शुरू होती है और अभिमन्यु भी उसके साथ मूर्ति में बनाने में लग जाता है। दोनों मिलकर मूर्ति बनाते हुए अपने पुराने दिनों को याद करते हैं और एक-दूसरे में को जाते हैं। बाद में पूरा परिवार अभिमन्यु-अक्षरा की शादी के लिए तैयार करने में लग जाते हैं। जहां अक्षरा-अभिमन्यु इस दूसरे मौके को लेकर थोड़ा घबराए हुए महसूस करते हैं। क्या उन्हें अपने रिश्ते में फिर से प्यार और सम्मान मिलेगा?

शादी से पहले खुलेंगे कई राज
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले ट्रैक में मुस्कान को छोड़कर सभी लोग अभिमन्यु-अक्षरा की शादी को लेकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं। मुस्कान को अभी भी अपनी गलतियों का एहसास नहीं हो रहा है, लेकिन आरोही और बाकी सभी लोग शादी की पूरे दिल से तैयारी कर रहे हैं। तभी अक्षरा को डॉक्टर का फोन आता है और वह हड़बड़ी में शादी को छोड़कर चली जाती है, जिसके बाद उसे कुछ ऐसा पता चलता है कि वह परेशान हो जाती है। 

अभिमन्यु ने उठाया चौंकाने वाला कदम
परिवार के सभी सदस्य और अभिमन्यु सोच में पड़ गए कि अक्षरा शादी के बीच में कहां चली गई है। अभिमन्यु-अक्षरा का पीछा करता है और जब वह उसे पकड़ लेता है, तो वह उसे अपनी प्रेगनेंसी के बार में बताती है। अक्षरा उसे अभिनव और उसके रिशते के बार में सारी सच्चाई बताती है। खैर, अभिमन्यु इस बच्चे को अपना देने वाला है, लेकिन इस मामले में अभिमन्यु और मंजरी का रिएक्शन देखने लायक है। 

मुस्कान का वार 
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले ट्रैक में हम देख सकते हैं कि हर कोई अक्षरा की प्रेगनेंसी के बारे में जानकर खुश हो जाते हैं। यहां तक कि मुस्कान भी, क्योंकि उसे अपने भाईजी अभिनव के बच्चे को गोद में सुलाने का मौका मिलेगा, लेकिन मुस्कान शाद रोकने की कोशिश करती है। अक्षरा के साथ मुस्कान तब तक अच्छी बनी रहेगी, जब तक वह बच्चे को जन्म नहीं देती और फिर अपने भाईजी के बच्चे के साथ भाग जाती है। 

TRP के मामले फिर फूटी 'अनुपमा' की किस्मत, जानिए किस शो को मिला दर्शकों का कितना प्यार

KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने 1 करोड़ के लिए पूछा ये कठिन सवाल, जवाब आपकी सोच से भी है बहुत दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन