1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिमन्यु-अक्षरा की जिंदगी में मचेगी खलबली, मुस्कान को लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिमन्यु-अक्षरा की जिंदगी में मचेगी खलबली, मुस्कान को लगेगा 440 वोल्ट का झटका

 Published : Oct 09, 2023 03:20 pm IST,  Updated : Oct 09, 2023 03:20 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट प्रोमो में हर्षद चोपड़ा उर्फ अभिमन्यु की मौत के बारे में बताया गया है। वहीं प्रणाली राठौड़ उर्फ अक्षरा की जिंदगी में बहुत बड़ा तमाशा होने वाला है, जिसके बाद मुस्कान की परेशानियां बढ़ने वाली है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai twist - India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : X

हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जब से अभिमन्यु-अक्षरा की वेडिंग का ट्रैक शुरू हुआ है। तब से सभी का ध्यान अभिमन्यु-अक्षरा की शादी के दिन या श ादी के बाद क्या हंगामा होगा उस पर टिका हुआ है। अभिमन्यु और अक्षरा आखिरकार फिर से एक हो रहे हैं और यह उनके चाहने वालों के लिए खुशी की बात है। इस फेमस जोड़ी को एक साथ देखना के लिए उनके फैंस काफी समय से उनका इंतजार कर रहे थे। अभिमन्यु और अक्षरा के हालिया प्रोमो ने सभी को निराश कर दिया है। 

अभिमन्यु-अक्षरा की जिंदगी में मचेगी खलबली

जब से सभी #अभीरा फैंस को पता चला है कि अभिमन्यु-अक्षरा की शादी होने वाली है। वह तब से सोशल मीडिया पर हर एपिसोड को शेयर कर रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोमो में देखने को मिलेगा कि दोनों की शादी नहीं हो पाएगी। दोनों शादी के पहले अलग हो जाएगे। प्रोमो के मुताबिक, अक्षरा अपनी शादी के लिए अभिमन्यु का इंतजार कर रही हैं। अभिमन्यु और अबीर एक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

मुस्कान को लगेगा 440 वोल्ट का झटका
अभिमन्यु की खबर सुन अभिनव की बहन मुस्कान खुश हो जाती है, लेकिन अबीर के बारे में जानकार उसे 440 वोल्ट का झटका लग जाता है। ऐसे में अक्षरा मुस्कान को खरी-खोटी सुनाते हुए कहेंगी सब तुम्हारी वजह से हुआ है। तुम्हारी वजह से मेरे बेटे के साथ ऐसा हुआ है। अक्षरा तब चौंक जाती है जब अभिमन्यु और अबीर की तस्वीर उसके हाथ से सिन्दूर के साथ गिर जाती है। 

फेरों से पहले बेहोश होगी अक्षरा 
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के हर्षद चोपड़ा को लेकर पहले खबर थी कि हर्षद चोपड़ा उर्फ अभिमन्यु कार दुर्घटना के बाद शो छोड़ देंगे और हम जल्द ही एक लीप होते देखेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा दोनो की शादी होती है। अबीर और अभिमन्यु सही सलमात अक्षरा के पास पहुंच जाते हैं। दोनों को देखकर वह खुशी से रोने लगती है और उन्हें गले लगा लेती है। फेरों लेने के लिए जैसे ही अभिमन्यु-अक्षरा चलना शुरू करते हैं वैसे ही अक्षु फेरों के दौरान बेहोश हो जाएगी और सबको बता देंगी कि अभिनव के बच्चे की मां बनाने वाली है। 

ये भी पढ़ें-

Dhak Dhak Trailer में बाइकर नानी बन रत्ना पाठक शाह ने दिखाया जलवा, 4 बाइकर महिलाओं की एडवेंचर ट्रिप से होगा धमाका

'तेजस' के मेकर्स ने पीएम मोदी का ये डायलॉग किया कॉपी, कंगना रनौत ने कहा- 'क्रेडिट तो जरूर मिलेगा'

हंसल मेहता की 'स्कूप' का बुसान फिल्म फेस्टिवल में दिखा जलवा, करिश्मा तन्ना ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन