1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सीधी-सादी दयाबेन का ये लुक देख रह जाएंगे हक्का-बक्का, ग्लैमरस लुक में एक्ट्रेस को पहचान नहीं पाएंगे आप

सीधी-सादी दयाबेन का ये लुक देख रह जाएंगे हक्का-बक्का, ग्लैमरस लुक में एक्ट्रेस को पहचान नहीं पाएंगे आप

 Published : Mar 31, 2024 06:15 am IST,  Updated : Mar 31, 2024 07:43 am IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दिशा वकानी फैंस को अपने चुलबुले अंदाज से एंटरटेन करती हुईं नजर आती थीं। इस शो में वो एक सीधी-सादी महिला के किरदार में दिखती थीं। लेकिन अब हम आपके लिए 'दयाबेन' का एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें आप एक्ट्रेस का हाॅट अंदाज देखकर हक्के-बक्के रह जाएंगे।

Disha vakani- India TV Hindi
दयाबेन का ग्लैमरस लुक देखा क्या? Image Source : X

दिशा वकानी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल प्ले कर सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। दिशा वकानी किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं वह अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से लेकर फनी डायलॉग्स से सभी को हंसाने के लिए फेमस हैं। इसी बीच दयाबेन के फैंस के लिए हम एक ऐसा वीडियो लेकर आए है, जिसमें आप उनका ग्लैमरस अंदाज देख हैरान होने वाले हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देखकर एक बार को तो आप पहचान नहीं पाएंगे कि ये 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सीधी-सादी दिखने वाली दयाबेन हैं।

दयाबेन का दिखा बोल्ड अवतार

दरअसल, हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन यानी दिशा वकानी का एक पुराना वीडियो हमारे हाथ लगा है। फिर हमने सोचा क्यों न फैंस को भी हम उनकी दयाबेन का ये वीडियो दिखाए। इस वीडियो में दयाबेन ब्लू कलर के सिमरी टॉप के साथ शॉर्ट मिनी स्कर्ट पहने काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। हमेशा गुजराती साड़ी और ज्लैवरी में सजी-धजी दिखने वाली दिशा वकानी का ये लुक फैंस का हैरान कर देगा। यकीनन फैंस दिशा का ये लुक देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे की ये वहीं हैं। 

दयाबेन म्यूजिक वीडियो में कर चुकी हैं काम

दरअसल, ये वीडियो दिशा वकानी के म्यूजिक वीडियो का है। इस वीडियो में दिशा वकानी 'भिगरी गा....' गाने पर कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। बता दें कि दयाबेन के करियर की शुरुआत थियेटर से हुई। दिशा ने गुजराती में कई शो किए। साल 1997 में वो बड़े पर्दे पर नजर आईं, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इसके बाद उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम किया। इस शो में उन्होंने दयाबेन के किरदार में अपनी उम्दा अदाकारी से इस रोल को आइकॉनिक बना दिया।  हालांकि लंबे समय से वह इस शो में नजर नही आई हैं। परिवार और बच्चों की देखभाल के कारण दिशा ने साल 2017 में इस शो को छेड़ दिया था। हालांकि फैंस आज भी इस शो में उनके वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन