1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. आईएएस अधिकारी से ‘दिल्ली क्राइम सीज़न 2’ के ऐक्टर बने अभिषेक सिंह ने लॉकडाउन में की यूनिट की मदद

आईएएस अधिकारी से ‘दिल्ली क्राइम सीज़न 2’ के ऐक्टर बने अभिषेक सिंह ने लॉकडाउन में की यूनिट की मदद

 Published : May 12, 2020 07:25 pm IST,  Updated : May 12, 2020 07:25 pm IST

आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह चर्चित ओटीटी शो दिल्ली क्राइम सीजन 2 में किरदार निभाएंगे। यह शायद पहली बार है कि आईएएस अधिकारी किसी वेब शो के लिए अभिनेता बन रहे हैं।

अभिषेक singh- India TV Hindi
अभिषेक singh Image Source : INSTAGRAM- ABHISHEK SINGH

नई दिल्ली: युवा आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीजन के साथ एक एक्टर के रूप में कदम रखा। अब आईएएस से अभिनेता बने अभिषेक लॉकडाउन के इस समय में अपने शो की यूनिट की सहायता कर रहे हैं। अभिषेक न केवल दिहाड़ी कर्मचारियों की बल्कि अगले तीन महीनों के लिए अपनी पूरी यूनिट की भी मदद कर रहे हैं, जिसमें शो के सहायक कार्यकर्ता और अभिनेता भी शामिल हैं।

अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "हमें खुद को याद दिलाने की जरूरत है कि हैशटैग आई फॉर इंडियन, एक विचार है, एक अभियान है, एक संस्कृति है। चलिए मिलकर इंसानियत के लिए काम करते हैं और महरूमियों को दूर करते हैं।"

उन्होंने अपना संदेश साझा करते हुए लिखा, "हम सभी इस अभूतपूर्व संकट के प्रभाव को महसूस कर रहे हैं लेकिन यह सभी के लिए एक समान नहीं है, क्योंकि हम में से एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो अधिक गंभीर रूप से प्रभावित है। नेटफ्लिक्स और मैं, दिल्ली क्राइम की अपनी यूनिट की देखभाल करने के लिए एकजुट हो गए हैं। आइए उन लोगों की जिम्मेदारी लें जिन्हें हम आर्थिक और भावनात्मक रूप से जानते हैं। हम अपने सभी दैनिक वेतन भोगियों और हमारी टीम के अन्य जरूरतमंद सदस्यों की अगले 3 महीने तक देखभाल करेंगे। आइए हम जिम्मेदारी लेते हुए महरूमियों को दूर करते हैं।"

यूनिट के सदस्यों ने भी अभिषेक की परोपकारी पहल के प्रति आभार व्यक्त किया और सोशल मीडिया पर उनके प्रयासों की सराहना की है।

वास्तविक जीवन में आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह चर्चित ओटीटी शो दिल्ली क्राइम सीजन 2 में किरदार निभाएंगे। यह शायद पहली बार है कि आईएएस अधिकारी किसी वेब शो के लिए अभिनेता बन रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन