1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. अदिति राव हैदरी ने बताया क्यों साइन की 'सूफीयम सुजातयुम', कल अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी फिल्म

अदिति राव हैदरी ने बताया क्यों साइन की 'सूफीयम सुजातयुम', कल अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी फिल्म

 Published : Jul 02, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 04:38 pm IST

 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी अदिति राव हैदरी की  फिल्म  'सूफीयम सुजातयुम'।

aditi rao hyderi- India TV Hindi
3 जुलाई को रिलीज होगी 'सूफ़ीयम सुजातयुम' Image Source : @ADITIRAOHYDARI

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज होने वाली म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सूफ़ीयम सुजातयुम' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और खूब पसंद भी किया गया है। इस फिल्म में अभिनेता जयसूर्या और अदिति राव हैदरी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में अपने किरदार के लिए हामी भरने के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने दर्शकों से कहा "जब मैंने कहानी सुनी, तो मुझे बेहद पसंद आई। अगर मुझे किसी किरदार के भावनात्मक सफ़र के साथ न्याय करने के बारे में थोड़ा डर होता है, तो मैं उस फिल्म के लिए हामी भर देती हूं। इस कहानी की मासूमियत और पवित्रता ने मुझे अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया था।"

फिल्म के दो खूबसूरत गाने भी रिलीज हो चुके हैं। वाथिक्कलु वेल्लारिप्रवु और अल्हम्दुलिल्लाह नाम केदोनों गानों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

नारानीपुझा शनावास द्वारा निर्देशित व लिखित, सूफ़ीयम सुजातयुम का निर्माण विजय बाबू ने फ्राइडे फिल्म हाउस के अपने बैनर के तहत किया है। फिल्म को सिनेमेटोग्राफर अनु मोठेदथ ने शूट किया है और दीपू जोसेफ ने एडिट किया है। 'सूफ़ीयम सुजातयुम' को कार्यकारी निर्माता विनय बाबू द्वारा एक साथ लाया गया है और 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन