1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. बॉबी देओल 'आश्रम' के पहले और दूसरे सीजन की सफलता के बाद तीसरे सीजन का कर रहे हैं वेट

बॉबी देओल 'आश्रम' के पहले और दूसरे सीजन की सफलता के बाद तीसरे सीजन का कर रहे हैं वेट

 Published : Nov 26, 2020 05:24 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 05:24 pm IST

वेब सीरीज को दोनों सीजन में मिली सफलता के बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा कि वह दर्शकों की प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं।

bobby deol- India TV Hindi
बॉबी देओल Image Source : TWITTER/@KVAISHNAVI9

मुंबई: बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ और इस क्राइम ड्रामा वेब सीरीज के दूसरे सीजन को दर्शकों द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। पहला सीजन भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था, तभी तो अब अभिनेता बॉबी देओल इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। वेब सीरीज 'आश्रम' में बॉबी एक धोखेबाज बाबा निराला का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए, जिसमें वो बुरे कामों में लिप्त हैं।

वेब सीरीज को दोनों सीजन में मिली सफलता के बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा कि वह दर्शकों की प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं।

'आश्रम' में बॉबी देओल के बाबा लुक को फैंस ने खूब किया पसंद

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मैं इसके (तीसरे सीजन) का इंतजार कर रहा हूं। मैं आश्रम के लिए मिले प्यार के लिए सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

'आश्रम' वेबसीरीज के दूसरे पार्ट का नाम 'आश्रम चैप्टर 2: द डार्क साइड' है। इस वेबसीरीज का पहला पार्ट 28 अगस्त, 2020 को रिलीज हुआ था। इस वेबसीरीज में बॉबी देओल ने बाबा की भूमिका निभाई है। आश्रम वेबसीरीज क्राइम और थ्रिलर पर आधारित है। इसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। 

(इनपुट- आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन