1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. #BrokenButBeautiful3: सिद्धार्थ शुक्ला की वेब सीरीज का टीजर रिलीज होते ही ट्रेंड हुआ 'कबीर सिंह', जानिए क्यों?

#BrokenButBeautiful3: सिद्धार्थ शुक्ला की वेब सीरीज का टीजर रिलीज होते ही ट्रेंड हुआ 'कबीर सिंह', जानिए क्यों?

 Published : May 14, 2021 01:18 pm IST,  Updated : May 14, 2021 01:19 pm IST

#BrokenButBeautiful3 का टीजर रिलीज होने के बाद ट्विटर पर 'कबीर सिंह' ट्रेंड हो रहा है। बता दें कि कबीर सिंह में शाहिद कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी।

Broken But Beautiful 3 Siddharth Shukla Kabir Singh shahid kapoor trend - India TV Hindi
#BrokenButBeautiful3: सिद्धार्थ शुक्ला की वेब सीरीज टीजर रिलीज होते ही ट्रेंड हुआ 'कबीर सिंह', जानिए Image Source : TWITTER: @ARCHUBUDANIA

बिग बॉस 13 के विनर और मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल 3' को लेकर चर्चा में हैं। इसका टीजर आज सुबह ही रिलीज हुआ, जिसके बाद ट्विटर पर 'कबीर सिंह' ट्रेंड हो रहा है। फैंस शाहिद कपूर के साथ सिद्धार्थ की फोटो का कोलाज बनाकर शेयर कर रहे हैं। आखिर ऐसी क्या वजह है, जिसके कारण शाहिद और सिद्धार्थ की तुलना हो रही है। आइये आपको बताते हैं...

दरअसल, ब्रोकन बट ब्युटीफुल के टीजर में सिद्धार्थ शुक्ला कई सीन्स में सिगरेट और शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। उनका अंदाज काफी हद तक 'कबीर सिंह' फिल्म में शाहिद की एक्टिंग से मिलता-जुलता है। ऐसे में ट्विटर पर यूजर्स दो गुट में बंट गए हैं। कोई कह रहा है कि सिद्धार्थ ने अच्छी एक्टिंग नहीं की है। वो 'सस्ते कबीर सिंह' हैं। वहीं, सिद्धार्थ के कई फैंस उनके पक्ष में भी ट्वीट कर रहे हैं। 

Broken But Beautiful 3: टीजर रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला-सोनिया राठी की शानदार केमिस्ट्री

यहां देखें 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल 3' का टीजर:

सिद्धार्थ के किरदार अगस्त्य की बात करें तो वो एक आदर्शवादी, अभिमानी और विद्रोही हैं, उनका मानना है कि वह थिएटर की दुनिया के लिए एक गॉड गिफ्ट है। अगस्त्य राव, जो एक आकांक्षी निर्देशक हैं, उन्हें रूमी देसाई से प्यार हो जाता है, जो कि उनकी म्यूज है। पोस्टर में, सिद्धार्थ बारिश की पृष्ठभूमि में निराश, चोटिल और असहाय नजर आ रहे हैं। अगस्त्य को ना चाहते हुए भी एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है, जो एक ऐसी दुनिया से जिससे वह दूरी बनाए रखना पसंद करते है।

प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित यह शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य और रूमी की टूटी हुई प्रेम कहानी के बारे में है। सीरीज में उनके रिश्तों का उतार-चढ़ाव दिखाया गया है जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता है, बल्कि बदल जाता है। और जैसा कि कहावत हैं, प्यार करने की तुलना में, प्यार से बाहर गिरना अधिक कठिन है और यही सोच कहानी को बहुत सहज बनाती है।

(IANS इनपुट के साथ) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन