1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. Broken But Beautiful 3: टीजर रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला-सोनिया राठी की शानदार केमिस्ट्री

Broken But Beautiful 3: टीजर रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला-सोनिया राठी की शानदार केमिस्ट्री

 Published : May 14, 2021 11:25 am IST,  Updated : May 14, 2021 11:25 am IST

प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित यह शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य और रूमी की टूटी हुई प्रेम कहानी के बारे में है। सीरीज में उनके रिश्तों का उतार-चढ़ाव दिखाया गया है।

broken but beautiful 3 teaser out sidharth shukla- India TV Hindi
Broken But Beautiful 3: टीजर रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला-सोनिया राठी की शानदार केमिस्ट्री Image Source : INSTAGRAM: SONIARATHEE

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की अपकमिंग वेब सीरीज Broken But Beautiful 3 का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सिद्धार्थ के साथ एक्ट्रेस सोनिया राठी अहम भूमिका निभा रही हैं। टीजर में दोनों की केमिस्ट्री शानदार है। आप इस शो को 29 मई से ऑल्ट बालाजी पर देख सकेंगे।

यहां देखें 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल 3' का टीजर:

इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया गया था। सिद्धार्थ शो में अगस्त्य का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सोनिया रूमी के रोल में नज़र आएंगी। 

सिद्धार्थ के किरदार अगस्त्य की बात करें तो वो एक आदर्शवादी, अभिमानी और विद्रोही हैं, उनका मानना है कि वह थिएटर की दुनिया के लिए एक गॉड गिफ्ट है। अगस्त्य राव, जो एक आकांक्षी निर्देशक हैं, उन्हें रूमी देसाई से प्यार हो जाता है, जो कि उनकी म्यूज है। पोस्टर में, सिद्धार्थ बारिश की पृष्ठभूमि में निराश, चोटिल और असहाय नजर आ रहे हैं। अगस्त्य को ना चाहते हुए भी एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है, जो एक ऐसी दुनिया से जिससे वह दूरी बनाए रखना पसंद करते है।

तान्या कालरा की हुई एंट्री 

तान्या कालरा शो में फराह की भूमिका निभा रहीं हैं, जिन्हें अगस्त्य (सिद्धार्थ शुक्ला) के दोस्त की भूमिका में दिखाया जाएगा। फराह इसमें खुले विचारों की लड़की दिखाई गई है, जो कि अपनी चीजों और सिद्धांतों को लेकर काफी स्पष्ट है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, तान्या कहती हैं, फराह मेरे द्वारा निभाए गए किरदारों से बहुत अलग है। मुझे इस चीज से प्यार है कि वह किस तरह से सही और गलत के बारे में इतनी स्पष्ट है। उन्होंने कहा, मैं ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं। पिछले दो सीजन इतने अच्छे रहे हैं कि सीजन 3 के लिए बड़े पैमाने पर फैन फॉलोइंग के साथ ही बड़ी उम्मीदें भी हैं। मुझे उम्मीद है कि तीसरे सीजन को भी लोग पसंद करेंगे।

ये है शो की कहानी

प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित यह शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य और रूमी की टूटी हुई प्रेम कहानी के बारे में है। सीरीज में उनके रिश्तों का उतार-चढ़ाव दिखाया गया है जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता है, बल्कि बदल जाता है। और जैसा कि कहावत हैं, प्यार करने की तुलना में, प्यार से बाहर गिरना अधिक कठिन है और यही सोच कहानी को बहुत सहज बनाती है।

(IANS इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन