1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. चंकी पांडे करने जा रहे हैं डिजिटल डेब्यू, इस सीरीज में आएंगे नजर

चंकी पांडे करने जा रहे हैं डिजिटल डेब्यू, इस सीरीज में आएंगे नजर

 Published : Jul 17, 2020 06:38 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 06:38 pm IST

एक्टर चंकी पांडे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। वह वेब सीरीज अभय 2 में नजर आएंगे।

cgunky pandey- India TV Hindi
चंकी पांडे Image Source : INSTAGRAM/CHUNKYPANDAY

अभिनेता चंकी पांडे वेब सीरीज 'अभय' के दूसरे सीजन के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसमें वह एक विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए एक रोमांचक किरदार है और यह मेरा डिजिटल डेब्यू भी है। मैंने इस तरह के किसी भी किरदार को पहले कभी नहीं निभाया है। मेरा किरदार दिखने में सामान्य है, लेकिन बात जब इसकी खूनी प्रवृत्ति की भूख को शांत करने की आती है तो यह असामान्य हो जाता है। इसका लुक भ्रामक हो सकता है।"

'अभय 2' में कुणाल खेमू और राम कपूर और चंकी जैसे कलाकार हैं, जो अपराध की सबसे क्रूर कहानियों को सामने पेश करने के लिए तैयार हैं।

अभिनेता ने आगे कहा, "एक बेहतर क्राइम सीरीज को पेश करने की दिशा में पूरी कास्ट और क्रू ने शानदार काम किया है। यह निश्चित रूप से आप में सिहरन पैदा करेगी।"

इस आठ एपिसोड के सीरीज में कुणाल खेमू एक इंवेस्टिगेटिव अफसर की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपराध की घटना को अपराधियों के दृष्टिकोण से सोचकर हल करते हैं। केन घोष द्वारा निर्देशित इस शो को जी5 पर 14 अगस्त से प्रसारित किया जाएगा।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन