1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. अब टेलीविजन की बजाय ओटीटी पर आएगा 'इश्क में मरजावां 2'

अब टेलीविजन की बजाय ओटीटी पर आएगा 'इश्क में मरजावां 2'

 Published : Mar 15, 2021 08:37 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 08:37 pm IST

'इश्क में मरजावां 2' वूट सिलेक्ट पर सोमवार शाम से स्ट्रीम होगा। यह शो अब तक कलर्स चैनल पर प्रसारित होता रहा है।

ishq mein marjawan 2- India TV Hindi
'इश्क में मरजावां 2 Image Source : COLORSTV

मुंबई: थ्रिलर शो 'इश्क में मरजावां 2' अब टेलीविजन की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा। इसके अलावा शो में एक बदलाव कलाकारों को लेकर भी हुआ है। अभिनेता अंकित सिवाच अब शो में एक अहम भूमिका निभाएंगे। शो में अभिनेता अंकित, व्योम के रूप में एंट्री लेंगे। वहीं हेली शाह, विशाल वशिष्ठ और राहुल सुधीर अपनी भूमिकाओं के साथ शो में आगे बढ़ेंगे। शो को एक मोड़ पर छोड़ दिया गया है और अब एक नया रहस्य सुलझना है।

अंकित कहते हैं, "व्योम जैसे दिलकश किरदार को निभाना हमेशा से मेरी बकेट लिस्ट में शामिल था। वह एक आकर्षक खलनायक है। शो को वेब डेब्यू करते देखना भी अलग अनुभव रहा। मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को बहुत पसंद आएगा।"

'इश्क में मरजावां 2' वूट सिलेक्ट पर सोमवार शाम से स्ट्रीम होगा। यह शो अब तक कलर्स चैनल पर प्रसारित होता रहा है।

इनपुट- आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन