1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी की डिजिटल फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' का सस्पेंस से भरा ट्रेलर रिलीज

जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी की डिजिटल फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' का सस्पेंस से भरा ट्रेलर रिलीज

 Published : Apr 17, 2020 08:28 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 06:40 am IST

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस औजैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी की डिजिटल फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' का सस्पेंस से भरा ट्रेलर रिलीजनोज बाजपेयी की डिजिटल फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' 1 मई को रिलीज होगी

जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी - India TV Hindi
डिजिटल फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' का सस्पेंस से भरा ट्रेलर रिलीज Image Source : YOUTUBE

मुंबई: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी की डिजिटल फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर से साफ है कि यह  थ्रिलर फिल्म एक पत्नी के बारे में है, जिसका पति सीरियल मर्डर के लिए फंसाया गया है और जेल में है। अब उसें सीरियल किलर की तरह एक हत्या करने की जरूरत है, ताकि यह साबित हो सके कि उसका पति निर्दोष है।

यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। जैकलीन ने अपने सहकलाकार मनोज बाजपेयी के साथ एक वीडियो में कहा, "1 मई को 'मिसेज सीरियल किलर' के प्रीमियर पर आपसे मिलते हैं।" 

नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म दिखाई जाएगी।इस डिजिटल फिल्म का निर्देशन शिरीष कुंदेर ने किया है और इसका निर्माण उनकी पत्नी फराह खान ने किया है। इस फिल्म में मोहित रैना भी अहम रोल में हैं, वो पुलिसवाले की भूमिका में हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन