1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. कोरोना के नियम तोड़कर वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे जिम्मी शेरगिल, मामला दर्ज

कोरोना के नियम तोड़कर वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे जिम्मी शेरगिल, मामला दर्ज

 Published : Apr 28, 2021 05:09 pm IST,  Updated : Apr 28, 2021 05:09 pm IST

लुधियाना में जिम्मी शेरगिल नियमों के खिलाफ जाकर सौ से ज्यादा क्रू मेंबरों के साथ आठ बजे के बाद भी एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। 

जिम्मी शेरगिल- India TV Hindi
जिम्मी शेरगिल Image Source : TWITTER- JIMMY SHERGILL

लुधियाना में फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल के खिलाफ कोविड नियमों को तोड़ने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। बताया गया है कि लुधियाना में जिम्मी शेरगिल नियमों के खिलाफ जाकर सौ से ज्यादा क्रू मेंबरों के साथ आठ बजे के बाद भी एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। तनु वेड्स मनु फेम जिम्मी शेरगिल पिछले दिनों कोरोना की पहली वैक्सीन लगवा चुके हैं। जहां तक नियमों का सवाल है, ज्यादा लोग एक साथ शूटिंग नहीं कर सकते जबकि जिम्मी के साथ सौ से भी ज्यादा लोग थे। इतना ही नहीं ये शूटिंग एक स्कूल में चल रही थी और रात आठ बजे के बाद भी शॉट लिए जा रहे थे।

पुलिस को सूचना मिलने पर छापा मारा गया और वहां सौ से भी ज्यादा लोगों को देखा गया। जिम्मी और सीरीज से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिम्मी समेत 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

बताया जा रहा है कि जिस वेब सीरीज की शूटिंग चल रही थी, उसका नाम है योर ऑनर। बताया जा रहा है कि जिम्मी को सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य मामलों में थाने ले जाया गया जहां बाद में उनको रिहा कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन