1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. करणवीर बोहरा की अपकमिंग थ्रिलर सीरीज़ 'द कसिनो' का पोस्टर हुआ रिलीज़!

करणवीर बोहरा की अपकमिंग थ्रिलर सीरीज़ 'द कसिनो' का पोस्टर हुआ रिलीज़!

 Published : Feb 07, 2020 04:20 pm IST,  Updated : Feb 07, 2020 04:20 pm IST

ZEE5 ने अपनी अपकमिंग ओरिजनल वेब सीरीज, "द कसिनो" का पहला लुक जारी कर दिया है जिसमें करणवीर बोहरा, सुधांशु पांडे, मंदाना करीमी और आइंद्रिता रे प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। 

 'द कसिनो' का पोस्टर हुआ...- India TV Hindi
 'द कसिनो' का पोस्टर हुआ रिलीज़

ZEE5 ने अपनी अपकमिंग ओरिजनल वेब सीरीज, "द कसिनो" का पहला लुक जारी कर दिया है जिसमें करणवीर बोहरा, सुधांशु पांडे, मंदाना करीमी और आइंद्रिता रे प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। पोस्टर में सुधांशु पांडे एक  कसिनो  टेबल के सामने बैठे नज़र आ रहे है, वही करणवीर बोहरा और मंदाना करीमी उनके बाएं-दाएं खड़े दिखाई दे रहे है। निस्संदेह, सभी ने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से दर्शकों को सीरीज के प्रति उत्साहित कर दिया है।

10 एपिसोड की यह सीरीज एक अमीर लेकिन विनम्र लड़के विक्की की कहानी है जो अपने पिता के बहु-अरब डॉलर के कसिनो का उत्तराधिकारी है। इस सीरीज़ के जरिये, एक उच्च श्रेणी के समाज में पनपते रहस्य और साजिश को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित और हार्दिक गज्जर फिल्म्स द्वारा निर्मित, कैसीनो का प्रीमियर 10 अप्रैल को केवल ज़ी5 पर किया जाएगा। इसकी शूटिंग फिलहाल नेपाल में की जा रही है।

पढ़िए फिल्म शिकारा का रिव्यू

यहां पढ़िए मलंग का मूवी रिव्यू

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन