1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. करीना कपूर ने दोस्तों संग डाली तस्वीर, अमेजन प्राइम ने दे दिया 'फोर मोर शॉट्स प्लीज! 3' का ऑफर

करीना कपूर ने दोस्तों संग डाली तस्वीर, अमेजन प्राइम ने दे दिया 'फोर मोर शॉट्स प्लीज! 3' का ऑफर

 Published : Apr 16, 2020 04:58 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 05:01 pm IST

17 अप्रैल से 'फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 2' का प्रीमियर होने जा रहा है। अमेजन प्राइम वीडियो पर आप ये सीरीज देख सकते हैं।

Kareena Kapoor shared a picture with friends, Amazon Prime...- India TV Hindi
Kareena Kapoor shared a picture with friends, Amazon Prime gave 'Four More Shots Please! 3 'offer Image Source : INSTAGRAM

अमेजन प्राइम वीडियो के 'फ़ोर मोर शॉट्स प्लीज!' के पहले सीज़न की शानदार सफलता के बाद, दूसरे सीज़न के प्रति उत्सुकता अपने चरम पर है। यहां तक कि इंडस्ट्री के प्रमुख नाम भी 10 एपिसोड की इस सीरीज की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो 17 अप्रैल, 2020 से अमेज़न पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।

 सोशल मीडिया पर एक मजेदार बातचीत में, करीना कपूर खान ने अपनी ग्लैमरस गर्ल गैंग की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए निश्चित रूप से अपनी उत्सुकता व्यक्त की है। दरअसल करीना कपूर ने अपनी गर्ल गैंग के साथ तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा नजर आ रही हैं। चारों बेस्ट बडीज हैं। करीना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- पहले एक टेबल पर बैठकर चार लोग खाते थे, अब चार लोग चार अलग अलग टेबल पर बैठकर खाते हैं। अपनी गर्ल गैंग से इतने लंबे समय तक बिछड़ना बर्दास्त नहीं हो रहा है।

करीना के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने हैंडल से जलिखा है- आप सब एक अलग शो डिजर्व करती हैं। जिस पर करीना ने लिखा है- हां मुझे पता है आप कहां जा रहे हैं। आप हमें फोर मोर शॉट्स सीजन 3 का ऑफर दे रहे हैं ना? करीना के इस जवाब से फैन्स काफी उत्साहित हो गए।  

'फ़ोर मोर शॉट्स प्लीज!' रंगिता प्रीतीश नंदी द्वारा निर्मित और प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस लिमिटेड सीजन 2 द्वारा निर्मित है जिसे नूपुर अस्थाना ने निर्देशित किया है। अमेज़न मूल श्रृंखला फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज! में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू के साथ प्रतीक बब्बर, लिजा रे, मिलिंद सोमन, नील भूपालम, सिमोन सिंह और अमृता पुरी नज़र आएंगी। यह एक लोकप्रिय शो है जिसे पूरे देश में पसंद किया जाता है। कल से 

इन चार युवतियों के रोमांचक सफ़र के माध्यम से, धमाकेदार दूसरे सीज़न के लिए तैयार हो जाइए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन