1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. कीर्ति सुरेश ने शेयर किया 'पेंगुइन' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा टीज़र

कीर्ति सुरेश ने शेयर किया 'पेंगुइन' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा टीज़र

 Published : Jun 06, 2020 04:57 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 04:57 pm IST

कीर्ति सुरेश की फिल्म पेंगुइन अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। उन्होंने फिल्म का पोस्ट शेयर करके टीज़र की डेट अनाउंस की है।

penguin- India TV Hindi
पेंगुइन Image Source : INSTAGRAM

एमेजॉन प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'पेंगुइन' का पोस्टर रिलीज कर दिया है। कार्तिक सुब्बाराज, स्टोन बेंच फिल्म्स और पैशन स्टूडियो प्रोडक्शन की इस फिल्म में कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस रहस्यपूर्ण पोस्टर ने दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है, इसके साथ ही निर्माता ने उन्हें एक यादगार अनुभव देने का वादा किया है।

फिल्म का टीजर 8 जून को लॉन्च किया जाएगा और फिल्म एक्सक्लूसिव तौर पर 19 जून को तमिल और तेलुगू में मलयालम में डब के साथ एमेजॉन प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगी।

एमेजॉन ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, "अप्रत्याशित की उम्मीद करिए। हैशटैगपेंगुइनऑनप्राइम तमिल तेलुगू में 19 जून को प्रीमियर, मलयालम डब के साथ।"

अमेजन प्राइम ने 15 मई को फिल्म का पहला पोस्ट शेयर करके पेंगुइन के 19 जून को रिलीज होने की जानकारी दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन