1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. The Family Man 2: 'श्रीकांत' से 'चेल्लम सर' तक, खूब वायरल हो रहे हैं मीम

The Family Man 2: 'श्रीकांत' से 'चेल्लम सर' तक, खूब वायरल हो रहे हैं मीम

 Published : Jun 12, 2021 08:13 am IST,  Updated : Jun 12, 2021 08:45 am IST

शो के मशहूर किरदारों श्रीकांत तिवारी और चेल्लम सर पर खूब मीम बन रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी।

Meme The Family Man srikant tiwari chellam sir the family man 2 meme manoj bajpayee- India TV Hindi
The Family Man 2: 'श्रीकांत' से 'चेल्लम सर' तक, खूब वायरल हो रहे हैं मीम Image Source : TWITTER: @MILEEBERA

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' रिलीज हो चुकी है। इसको लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। अब सोशल मीडिया पर वेब सीरीज को लेकर मीम्स वायरल हो रहे हैं। शो के मशहूर किरदारों श्रीकांत तिवारी और चेल्लम सर पर खूब मीम बन रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी। ट्विटर पर सुबह से ही #MemeTheFamilyMan ट्रेंड हो रहा है। 

बता दें कि 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन का प्रसारण 3 जून से शुरू हो चुका है। सीरीज में लोकप्रिय अभिनेता मनोज बाजपेयी जहां सीजन वन के अपने किरदार को दोहराते नजर आए, वहीं प्रियमणि राज, शारिब हाशमी, सीमा विश्वास, दर्शन कुमार, शरद केल्कर, सनी हिंदुजा और श्रेया धनवंतरी जैसे कलाकारों को भी अहम भूमिकाओं में शामिल किया गया। इसकी खास बात यह है कि इस शो के माध्यम से दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी भी डिजिटल क्षेत्र में अपना डेब्यू किया है। 

यहां देखिए 'द फैमिली मैन 2' पर बने मीम:

मनोज बाजपेयी ने सीरीज को लेकर कहा था- "हर फिल्म निर्माता के पास हर प्रोजेक्ट के अंत में उसके उतार-चढ़ाव के बारे में बताने के लिए एक कहानी होती है। हमारे लिए 'द फैमिली मैन सीजन 2' अभी तक की हमारी सबसे चुनौतीपूर्ण परियोजना साबित हुई है। ये हम सभी के लिए कठिन समय है। हममें से कोई भी नुकसान और पीड़ा से अछूता नहीं है। इन्हीं चीजों के लिए शोक मनाने के दौरान हम अपने फ्रंटलाइन वर्कर्स और अथक परिश्रम करने वाले सभी लोगों के प्रति आभारी हैं, जिन्होंने इस कठिन दौर में हमें मदद दी है।" 

वह आगे लिखते हैं, "हम सभी के लिए सकारात्मक और आशावादी बने रहना संभवत: सबसे कठिन रहा है। केवल एक चीज जिसने हमें इस सब से गुजारा है, वह है निरंतर प्यार और प्रशंसा (और निरंतर दबाव) जो हमें आप में से प्रत्येक से मिला है।"

(IANS इनपुट के साथ)

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन