1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. Exclusive: मीता वशिष्ठ 'Your Honor Season 2' में आएंगी नजर, OTT पर बोलीं- 'सभी किरदारों के पास कुछ करने का मौका'

Exclusive: मीता वशिष्ठ 'Your Honor Season 2' में आएंगी नजर, OTT पर बोलीं- 'सभी किरदारों के पास कुछ करने का मौका'

 Published : Nov 23, 2021 11:02 pm IST,  Updated : Nov 23, 2021 11:05 pm IST

अभिनेत्री मीता वशिष्ठ जल्द ही वेब सीरीज 'Your Honor Season 2' में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में अपने किरदार को लेकर मीता ने इंडिया टीवी से बातचीत की।

Mita Vashisht- India TV Hindi
Mita Vashisht Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 'Your Honor Season 2' में नजर आएं मीता वशिष्ठ
  • OTT से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर की बात

वेब सीरीज 'Your Honor Season 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज में मीता वशिष्ठ भी हैं। इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके किरदार में क्या खास है।

Exclusive: गुलशन ग्रोवर Your Honor 2 वेब सीरीज से कर रहे OTT डेब्यू, एडल्ट सीन्स पर बोले- 'नहीं करता गंदगी पसंद'

अपने रोल के बारे में बात करते हुए मीता वशिष्ठ ने कहा कि 'नए सीजन में किरण जहर का घूंट पी चुकी हैं। ना तो उसे निगल पाई है और ना ही उसे थूक पाई है। इस तरह की कश्मकश आपको देखने को मिलेगी। उसके रोल में सीजन वन में जो मासूमियत थी वो इस सीजन में आपको देखने को नहीं मिलेगी।'

ओटीटी पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि 'ओटीटी में सभी किरदारों के पास कुछ इंटरेस्टिंग करने का मौका मिल जाता है।' 

मीता वशिष्ट से पूछा गया कि ओटीटी पर अब वेब सीरीज की भरमार हो गई है। यहां तक कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इसे डंपिंग ग्राउंड भी कह दिया। इस पर आपको क्या लगता है? अभिनेत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा- 'इसमें कुछ तो सच है। कई प्रोमो मैंने देखे हैं। जिन्हें देखकर मुझे लगता है कि जिन लोगों को सक्सेस भी मिली है, मुझे लगता है कि उनमें भी जल्दबाजी सी आ गई है। अगर आप और सफलता चाहते हैं तो उसके लिए आपको वक्त देना पड़ेगा। आपको खुद पता होता है कि आपने कैसा काम किया होता है। तो ये जरूरी नहीं कि आपको ऑडियंस का फीड बैक मिले तभी आप समझो। बस आप जो भी बनाएं उसे बनाने का थोड़ा सा लुत्फ लें।' 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन