1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. दीया मिर्जा के बाद अब वेब शो 'मिसेज सीरियल किलर' में जैकलीन फर्नांडिस के अपोजिट नजर आएंगे मोहित रैना

दीया मिर्जा के बाद अब वेब शो 'मिसेज सीरियल किलर' में जैकलीन फर्नांडिस के अपोजिट नजर आएंगे मोहित रैना

 Published : Jul 02, 2019 07:38 am IST,  Updated : Jul 02, 2019 07:38 am IST

 नेटफ्लिक्स की आने वाली सीरीज 'मिसेज सीरियल किलर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी और मोहित रैना और रोमांच जोड़ने के लिए तैयार हैं। 

 'मिसेज सीरियल किलर' - India TV Hindi
 'मिसेज सीरियल किलर' 

मुंबई: नेटफ्लिक्स की आने वाली सीरीज 'मिसेज सीरियल किलर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी और मोहित रैना और रोमांच जोड़ने के लिए तैयार हैं। एक बयान में कहा गया है कि इस फिल्म, जिससे अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, में मनोज और मोहित भी नजर आएंगे।

'मिसेज सीरियल किलर' एक पत्नी के बारे में है, जिसके पति को सीरियल मर्डर के लिए फंसाया गया है और इसी के चलते वह जेल में कैद है। अब उस शख्स की बीवी को एक सीरियल किलर की ही तरह एक मर्डर पर परफॉर्म करने की जरूरत है, ताकि वह इस बात को साबित कर सके कि उसका पति बेकसूर है। इसके निर्देशक शिरीष कुंदर हैं और उनकी पत्नी और फिल्मनिर्माता फराह खान इसकी निर्माता हैं।

मनोज ने कहा, "हमारी शॉर्ट फिल्म 'कृति' को दो साल हो गए हैं, डिजिटल की दुनिया में इसने खासी चर्चा बटोरी थी। एक निर्देशक के रूप में सेट पर शिरीष कुंदर के साथ मैंने हर पल का आनंद लिया।"

मोहित भी ऑन-स्क्रीन एक अलग तरह के किरदार को निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "'मिसेज सीरियल किलर' की जिंदगी में एक संघर्षपूर्ण किरदार को लाने का मेरा अनुभव बेहतरीन था।"

मोहित ने यह भी कहा, "यह नेटफ्लिक्स के साथ मेरी पहली फिल्म है और एक बार में दुनिभा भर के 14.9 करोड़ दर्शकों तक पहुंचने का विचार वास्तव में आनंददायक है।"

Also Read:

सलमान खान ने शेयर की वर्कआउट की तस्वीर, कहा- कड़ी मेहनत से बढ़कर कुछ नहीं

ज़ायरा वसीम ने ट्वीट कर कहा- नहीं हैक हुआ उनका अकाउंट, यूजर्स ने पूछा ट्विटर चलाना हराम नहीं?

'हर दिल जो प्यार करेगा' गाना सुनते हुए सलमान खान कर रहे हैं स्केचिंग, शेयर किया प्यारा सा वीडियो

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन