1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. Money Heist: अनिल कपूर, हार्दिक पांड्या सहित ये कलाकार 'बेला सियाओ' के भारतीय संस्करण 'जल्दी आओ' में आए नज़र

Money Heist: अनिल कपूर, हार्दिक पांड्या सहित ये कलाकार 'बेला सियाओ' के भारतीय संस्करण 'जल्दी आओ' में आए नज़र

 Published : Aug 24, 2021 09:54 am IST,  Updated : Aug 24, 2021 06:51 pm IST

नेटफ्लिक्स की तरफ से रिलीज किए गए गाने 'जल्दी आओ' को स्पेनिश शो मनी हीस्ट 'बेला सियाओ' के तौर पर रिलीज किया गया है।

Money Heist - India TV Hindi
Money Heist: अनिल कपूर, हार्दिक पांड्या सहित ये कलाकार 'बेला सियाओ' के भारतीय संस्करण 'जल्दी आओ' में आए नज़र Image Source : YOUTUBE/NETFLIX

नेटफ्लिक्स ने सोमवार को 'जल्दी आओ' गाने का म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया है। इस गाने को न्यूक्लिया ने कंपोज किया है। इस गाने को मशहूर गाने "बेला सियाओ" के मजेदार वर्जन के तौर पर देखा जा रहा है।  

गाने में अनिल कपूर, राणा दग्गुबाती, श्रुति हासन, विक्रांत मैसी, राधिका आप्टे और हार्दिक पांड्या जैसी कई भारतीय हस्तियों को शामिल करने के साथ ही मनी हीस्ट के महत्वपूर्ण कथानक बिंदुओं और यादगार कैरेक्टर्स के साथ इसे बनाया गया है। जहां अनिल हिंदी में डेनवर का अभिनय करते हैं, जिसमें नोटों के बिस्तर पर डांस करने के साथ-साथ अपनी झकास स्टाइल में अपीरियंस देते हैं। राणा, तेलुगु में गाने को लिप-सिंक करते हुए, बर्लिन की तरह बंदूक की गोली (लाल लेजर लाइट) पर के साथ नजर आते हैं। श्रुति हमें नैरोबी की भी याद दिलाती हैं, और अपने होठों में फूल लिए हुए स्ट्रेचर बेड पर तमिल में गाना गाती है। हार्दिक को क्रिकेट दौरे के लिए अपना बैग तैयार करते हुए मशहूर लाल जंपसूट पैक करते हुए भी देखा जाता है।

गानो के बनने पर न्यूक्लिया ने कहा, "मैं 'मनी हीस्ट' का बहुत बड़ा फैन हूं, इसलिए इस एंथम पर काम करना बहुत मजेदार था। वीडियो की शूटिंग के दौरान एक ऐसा अद्भुत अनुभव था और इसमें दिखाए गए सभी महान कलाकारों ने इसे जीवंत बना दिया है। यह गाना जोशीला है और कई भाषाओं में, वास्तव में देश भर में फैले फैंस की भावनाओं का जश्न मना रहा है। अंत में, मैं सभी कह सकते हैं - मनी हीस्ट - जल्दी आओ!"

"जल्दी आओ" का मकसद 3 सितंबर को स्पेनिश शो मनी हीस्ट के पांचवें सीजन की रिलीज से पहले, इसे भारतीय लोगों में प्रमोट करने के प्लान से रिलीज किया गया है। "जल्दी आओ" का इरादा भारतीय प्रशंसकों को यह भी बताना है कि क्राइम ड्राम को हिंदी, तमिल, तेलुगु और अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा।

यहां देखें गाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन