1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'रामयुग' वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे रामायण की कहानी

'रामयुग' वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे रामायण की कहानी

 Written By: IANS
 Published : Apr 30, 2021 10:12 am IST,  Updated : Apr 30, 2021 10:12 am IST

निर्देशक कुणाल कोहली कहते हैं कि इस समय में जब लोग इस महामारी में निराशा महसूस कर रहे हैं तो इस वेब सीरीज से सकारात्मकता और आशा का प्रसार होगा।

ramyug web series trailer kunal kohli- India TV Hindi
'रामयुग' वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे रामायण की कहानी  Image Source : INSTAGRAM: EKTA KAPOOR

निर्देशक कुणाल कोहली कहते है कि उनकी आगामी पौराणिक वेब श्रृंखला 'रामयुग' भगवान राम की कहानी को बयान करती है। इस समय में जब लोग इस महामारी में निराशा महसूस कर रहे हैं तो इससे सकारात्मकता और आशा का प्रसार होगा। 

कोहली कहते हैं, "देश बेहद कठिन समय से गुजर रहा है और हम आशा करते हैं कि इस महाकाव्यात्मक कहानी का फिर से कहना उन्हें प्रेरित करेगा और उनके परिवारों को शक्ति देगा जो एक साथ बैठकर इस कहानी को देख सकते हैं।"

टीवी पर एक बार फिर 'रामायण' की वापसी पर ऑनस्क्रीन सीता ने जताई खुशी

वे कहते हैं, "राम की कहानी को भारत के कुछ महानतम लेखकों द्वारा संस्कृत और क्षेत्रीय भाषाओं दोनों में लिखा गया है। युवा दर्शकों के समक्ष इस कहानी को एक अनूठे ढंग से पेश कर पाने के चलते मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

इस शो में दिगंथ मनचले, अक्षय डोगरा, ऐश्वर्या ओझा, कबीर दूहन सिंह, विवान भटेना, नवदीप पल्लापोलू, अनीश जॉन कोकेन, शिशिर मोहन शर्मा, जतिन सियाल, श्वेता गुलाटी, सुपर्णा मारवाह, ममता वर्मा, टिस्का चोपड़ा, दलीप ताहिल और अनूप सोनी शामिल हैं।

अमिताभ बच्चन और उस्ताद जाकिर हुसैन को लेकर 'जय हनुमान' शो का एक संगीत वीडियो पिछले सप्ताह जारी किया गया था। यह शो 6 मई को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन