1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. कॉमेडी सीरीज 'बेचारे' के साथ रंजीत ओटीटी में करेंगे अपना डेब्यू

कॉमेडी सीरीज 'बेचारे' के साथ रंजीत ओटीटी में करेंगे अपना डेब्यू

 Published : Dec 25, 2020 07:36 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 07:41 pm IST

'बेचारे' की कहानी चार युवकों और एक युवती के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी में संघर्षरत हैं।

कॉमेडी सीरीज 'बेचारे'...- India TV Hindi
कॉमेडी सीरीज 'बेचारे' के साथ रंजीत ओटीटी में करेंगे अपना डेब्यू  Image Source : PR

फिल्मों में अपने निभाए नकारात्मक भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता रंजीत अब एक कॉमेडी वेब सीरीज के साथ डिजिटल क्षेत्र में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। कहानी का शीर्षक 'बेचारे' है, जिसमें अमित यादव, प्रतीक चौधरी, संभव जैन, हिमांशु भट्ट, संदीप श्रीवास्तव और राहुल दत्ता जैसे कलाकार भी हैं।

हाउसफुल 4' और 'वेलकम' जेसी फिल्मों के साथ कॉमेडी के क्षेत्र में हाथ आजमा चुके इस रंजीत ने कहा, 'मैं कई तरह के स्क्रिप्ट्स और आइडियाज पर विचार-विमर्श कर रहा था. पहले मेरी चाह एक एपिसोडिक सीरीज में काम करने की थी। युवा प्रतिभाओं के साथ उनके जमाने की किसी कहानी में काम करने की बात मुझे बेहद पसंद आई। शूटिंग में भी बड़ा मजा आया। यह एक कॉमेडी है और इसमें रचनात्मक स्वतंत्रता भी थी।

कॉमेडी सीरीज 'बेचारे' के साथ रंजीत ओटीटी में करेंगे अपना डेब्यू
Image Source : PRकॉमेडी सीरीज 'बेचारे' के साथ रंजीत ओटीटी में करेंगे अपना डेब्यू 

बेचारे' (Bechare) की कहानी चार युवकों और एक युवती के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी में संघर्षरत हैं. इनके मकान मालिक का अपना एक सर्विस अपार्टमेंट है, जहां लोग एक मेहमान के तौर पर रहने आते हैं। यह क्रांति प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित और राहुल दत्ता द्वारा निर्मित है, जो मुख्य नायक भी हैं और यह Colourblindentertainment द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

BECHARE
Image Source : PRकॉमेडी सीरीज 'बेचारे' के साथ रंजीत ओटीटी में करेंगे अपना डेब्यू 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन