1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म 'क्लास ऑफ 83' की शूटिंग शुरू

नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म 'क्लास ऑफ 83' की शूटिंग शुरू

 Published : May 06, 2019 11:36 pm IST,  Updated : May 06, 2019 11:36 pm IST

 रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन के तहत बनने वाली अगली फिल्म और नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म 'क्लास ऑफ 83' की शूटिंग सोमवार से शुरू हो गई है।

class of 83- India TV Hindi
class of 83

नई दिल्ली: रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन के तहत बनने वाली अगली फिल्म और नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म 'क्लास ऑफ 83' की शूटिंग सोमवार से शुरू हो गई है। अतुल सभरवाल द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ईमानदार पुलिसकर्मी से पुलिस प्रशिक्षक बने शख्स की कहानी पर आधारित है, जिनके छात्र सम्मान, नैतिकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की जटिलताओं से जूझते हैं।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के मुख्य राजस्व अधिकारी और निर्माता गौरव वर्मा ने कहा, "एक विचार से लेकर एक अवधारणा को देखने तक यह एक पुरस्कृत अनुभव रहा है, क्लास ऑफ 83 की शूटिंग आज से शुरू हो गयी है और इसी के साथ हम कुछ बेहतरीन कंटेंट बनाने के लिए तत्पर हैं।"

जल्द ही रिलीज होने वाली 'बार्ड ऑफ ब्लड' के बाद, यह नेटफ्लिक्स के साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का दूसरा प्रोजेक्ट है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन