1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. जिमी शेरगिल की वेब सीरीज की रुकी शूटिंग, टीम के 5 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

जिमी शेरगिल की वेब सीरीज की रुकी शूटिंग, टीम के 5 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

 Written By: IANS
 Published : Jul 17, 2021 06:55 am IST,  Updated : Jul 17, 2021 06:55 am IST

इस वेब सीरीज की शूटिंग मलिहाबाद के मिजार्गंज इलाके में चल रही थी। शूटिंग यूनिट के 92 सदस्यों में से पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Shooting of jimmy shergill web series stopped after 5 people of unit tests positive for coronavirus- India TV Hindi
जिमी शेरगिल की वेब सीरीज की रुकी शूटिंग, टीम के 5 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव  Image Source : INSTAGRAM: JIMMYSHEIRGILL

जिमी शेरगिल की मुख्य भूमिका वाली वेब सीरीज चुना की शूटिंग लखनऊ में रोक दी गई है, क्योंकि यूनिट के पांच लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शूटिंग यूनिट के 92 सदस्यों में से पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शूटिंग को तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने पुलिस आयुक्त डी. के. ठाकुर को उनसे शूटिंग रोकने का आग्रह करते हुए एक पत्र भी लिखा। इस वेब सीरीज की शूटिंग मलिहाबाद के मिजार्गंज इलाके में चल रही थी।

कोरोना के नियम तोड़कर वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे जिम्मी शेरगिल, मामला दर्ज

होटल एस. आर. ग्रांड चारबाग में 41, होटल मिलेनियम रेजीडेंसी मटियारी में 19 और गोमती नगर के होटल हिल्टन में 32 टीम के सदस्य ठहरे हुए हैं।

पत्र के अनुसार एस. आर. ग्रांड में रहने वाले टीम के पांच सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद क्रू मेंबर्स के सभी सदस्यों को अपने-अपने होटलों में क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है।

चुना की कहानी ऐसे लोगों के समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक भ्रष्ट राजनेता से बदला लेने के लिए एकजुट होते हैं और उसे सबक सिखाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन