1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. सुष्मिता सेन ने की वेब सीरीज 'आर्या' के बारे में बात, कहा- यह एक व्यक्तिगत जीत है

सुष्मिता सेन ने की वेब सीरीज 'आर्या' के बारे में बात, कहा- यह एक व्यक्तिगत जीत है

 Written By: IANS
 Published : Jul 03, 2020 03:10 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 03:10 pm IST

सुष्मिता सेन ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी वेब सीरीज आर्या के बारे में बात की। उन्होंने कहा ये सीरीज एक पेशेवर जीत नहीं, लेकिन एक व्यक्तिगत जीत है।

sushmita sen- India TV Hindi
सुष्मिता सेन Image Source : INSTAGRAM/SUSHMITASEN47

अभिनेत्री सुष्मिता सेन के लिए आर्या एक पेशेवर जीत नहीं, लेकिन एक व्यक्तिगत जीत है। सुष्मिता ने कहा, "'आर्या' एक व्यक्तिगत जीत है। यह आश्चर्यजनक है कि निराशा की परतों को अतिक्रमण करने, अपनी पीठ थपथपाने और खुद को यह याद दिलाने कि अपना टाइम आएगा के लिए मुझे कितना समय लगा।"

अभिनेत्री ने 'आर्या' के साथ अपनी वापसी कीं।

शो के बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने कहा, "ब्रह्मांड ने इस शो को मेरे रास्ते आने के लिए साजिश रची। इसकी स्क्रिप्ट , बेहतरीन निर्देशक राम माधवानी और उनकी शानदार टीम के साथ जुड़ना मेरे लिए काफी आत्मीय था। हम कई स्तरों पर एक जैसा सोचते हैं। 'आर्या' एक ऐसा किरदार है जिसमें कई सारी परते हैं। शो के पहले सीजन में हमने अभी तक इस किरदार की सतह को छुआ तक नहीं है और पांचवे सीजन तक की कहानी लिखी गई है।"

उन्होंने आगे कहा, "पहली बार मेरे करियर में ऐसा हुआ जब मैं गर्व के साथ यह कह सकती हूं कि शो में से अपने पसंदीदा किसी एक दृश्य को चुनना मेरे लिए कितना मुश्किल है। ऐसे कई सारे पल रहे जब मैं भूल ही गई कि यह मैं हूं और मुझे 'आर्या' काफी पसंद आई। उसमें ऐसी कई सारी चीजें हैं जो मुझमें पहले से हैं और कुछ को मैं पाने की ख्वाहिश रखती हूं। 'आर्या' सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं बल्कि एक भावना है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन