1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 14 Phere Teaser: विक्रांत मेसी और कृति खरबंदा की फिल्म 14 फेरे OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

14 Phere Teaser: विक्रांत मेसी और कृति खरबंदा की फिल्म 14 फेरे OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

 Published : Jun 29, 2021 07:38 am IST,  Updated : Jun 29, 2021 08:48 am IST

विक्रांत मेसी और कृति खरबंदा की फिल्म 14 फेरे OTT प्लेटफॉर्म पर जुलाई में रिलिजी हो सकती है।

film 14 phere- India TV Hindi
फिल्म 14 फेरे  Image Source : INSTAGRAM/#FILM 14 PHERE

विक्रांत मेसी और कृति खरबंदा की फ़िल्म 14 फेरे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज़ होगी। प्लेटफॉर्म ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर इसका एलान कर दिया। फ़िल्म जुलाई में आएगी। हालांकि, रिलीज़ डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। 14 फेरे एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन देवांशु सिंह ने किया है। गौहर ख़ान भी एक भूमिका में दिखेंगी। फ़िल्म में विक्रांत संजय नाम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि कृति अदिति के रोल में हैं। कहानी इनकी शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। 

 निर्देशक देवांशु सिंह इससे पहले चिंटू का बर्थडे जैसी चर्चित और सराही गयी फ़िल्म बना चुके हैं। 14 फेरे को लेकर उन्होंने कहा- "चिंटू का बर्थडे के बाद, मैं एक ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में था, जो मेरी संवेदनाओं से मेल खाती हो। मनोज कलवानी लिखित 14 फेरे वो सब और उससे भी बहुत कुछ है। यह एक दिलचस्प कहानी है। यह गानों और वैल्यूज के साथ एक पारिवारिक मनोरंजन है। मैं फिल्म के बारे में बहुत सकारात्मक हूं। 

बता दें, जुलाई में विक्रांत मेसी, हसीन दिलरूबा में भी नज़र आएंगे, जो नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को आ रही है। इस फ़िल्म में तापसी पन्नू और हर्षवर्धन राणे के साथ वो स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

पढ़ें एंटरटेनमेंट की अन्य खबरें- 

विराट कोहली संग ब्रेकफास्ट करती नजर आईं अनुष्का शर्मा, बोलीं- जब झटपट नाश्ता...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन