1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. रोमांटिक वेब सीरीज 'बारिश सीजन 2' का पोस्टर रिलीज, जानिए कब आएगा ट्रेलर

रोमांटिक वेब सीरीज 'बारिश सीजन 2' का पोस्टर रिलीज, जानिए कब आएगा ट्रेलर

 Published : Apr 26, 2020 02:34 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 02:55 pm IST

पहले सीजन का अंत गौरवी के सलाखों के पीछे होने के साथ समाप्त हुआ था जिसने दर्शकों के जेहन में बहुत सारे सवाल खड़े कर दिए थे।

रोमांटिक वेब सीरीज...- India TV Hindi
रोमांटिक वेब सीरीज 'बारिश सीजन 2' का पोस्टर रिलीज

 ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी ने अपनी बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानी 'बारिश' के दूसरे सीजन का पोस्टर रिलीज़ कर दिया है जिसमें शरमन जोशी और आशा नेगी लीड रोल में हैं। पोस्टर में शरमन और आशा एक छतरी के नीचे मुंबई के मानसून का आनंद लेते हुए नज़र आ रहे हैं। इसमें अनुज (शरमन जोशी) और गौरवी (आशा नेगी) के जीवन की एक झलक देखने मिल रही है जहाँ दोनों ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया हैं।

इस रोमांस-ड्रामा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 'बारिश' सीरीज की दूसरी किस्त में रिश्तों को बनाए रखने की कठिनाइयों को प्रदर्शित किया जाएगा। क्या गौरव और अनुज एक साथ आएंगे? यदि हाँ, तो क्या उनका रिश्ता पहले जैसा होगा? हमें इन सवालों के कुछ जवाब जल्द मिल सकते हैं क्योंकि ट्रेलर 29 अप्रैल को रिलीज होने वाला है।

पहले सीजन का अंत गौरवी के सलाखों के पीछे होने के साथ समाप्त हुआ था जिसने दर्शकों के जेहन में बहुत सारे सवाल खड़े कर दिए थे। इस सीजन में उन सभी सवालों के जवाब मिलने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन