1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: सीएम रेखा गुप्ता के नाम से फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर किए जा रहे शेयर, फैक्ट चेक में ये जानकारी आई सामने

Fact Check: सीएम रेखा गुप्ता के नाम से फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर किए जा रहे शेयर, फैक्ट चेक में ये जानकारी आई सामने

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Feb 21, 2025 05:04 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 05:04 pm IST

सीएम रेखा गुप्ता के नाम से सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। एक वीडियो में एक महिला डांस कर रही है तो दूसरे वीडियो में एक महिला तलवारबाजी कर रही है। दावा किया जा रहा है कि दोनों महिलाएं रेखा गुप्ता हैं। लेकिन यह दावा पूरी तरह गलत है।

Fact Check Fake videos in the name of cm Rekha Gupta are being shared on social media- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : SOCIAL

रेखा गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकी हैं। 20 फरवरी को रामलीला मैदान में उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। इस बीच सोशल मीडिया पर रेखा गुप्ता से संबंधित कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि डांस करती हुई महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो को शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक महिला तलवारबाजी कर रही है। इसे लेकर यूजर्स दावा कर रहे हैं यह रेखा गुप्ता का पुराना वीडियो है। लेकिन इंडिया टीवी ने जब इस दावे की पड़ताल की तो हमने पाया कि जो वीडियो शेयर किया जा रहा है और उसके साथ जो दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह फर्जी है।

क्या किया जा रहा दावा?

दरअसल रेखा गुप्ता के नाम से कई वीडियो शेयर किए जा रहें हैं। इसमें एक वीडियो में एक महिला डांस करती दिख रही है। एक्स पर डांस करती हुई महिला का वीडियो शेयर करते हुए एक वेरिफाइड यूजर ताराचंद ने तंज कसते हुए लिखा, ये संघी भी न ढूंढ-ढूंढ के लाते हैं, चीफ मिनिस्टर दिल्ली। वहीं एक दूसरे वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ये है आरएसएस की कार्यकर्ता रेखा गुप्ता का पुराना वीडियो। श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली की रानी लक्ष्मीबाई। दरअसल इस वीडिोय में महिला तलवारबाजी करती दिख रही है।

फैक्ट में ये जानकारी आई सामने

दोनों वीडियो को जब हमने क्रीफेम को रिवर्स सर्च किया तो हमें dipesh5923 नाम से एक इंस्टाग्राम हैंडल मिला। जिसपर इस वीडियो को 17 फरवरी को पोस्ट किया गया था। इसे संगीता मिश्रा नाम के एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर के साथ कोलैबरेशन में शेयर किया गया था। संगीता मिश्रा के इंस्टाग्राम हैंडल को स्कैन करने पर हमने पाया कि डांस करती हुई महिला संगीता मिश्रा ही हैं। संगीता के इंस्टाग्राम के अलावा उनके यूट्यूब चैनल पर भी यह वीडियो मौजूद है। वहीं दूसरी वीडियो जिसमें महिला तलवारबाजी कर रही है, उस महिला का नाम पायल जाधव बताया जा रहा है। दरअसल उस वीडियो के कमेंट सेक्शन में ही एक यूजर ने रेखा गुप्ता के नाम से किए जा रहे दावे का खंडन किया है। यहां पायल जाधव द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो भी मौजूद था। बता दें कि पायल महाराष्ट्र की रहने वाली हैं औरवह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। इसके अलावा उन्होंने कई मराठी फिल्मों और टीवी शो में अभिनय किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।