बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर मुंबई में अलग-अलग लोकेशन पर स्पॉट होते हैं। कोई जिम या योगा क्लास के बाहर दिखाई दे जाता है तो किसी सेलेब को एयरपोर्ट पर अलग अंदाज में स्पॉट किया जाता है। शनिवार को एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडिस और अभिनेता सुनील शेट्टी सहित कई हस्तियों को देखा गया। आइये इनकी तस्वीरों पर एक नज़र डालते हैं।
कार्तिक आर्यन जुहू इलाके में नज़र आए। उनका ये कूल लुक फैंस को पसंद आ रहा है। वो जल्द ही कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर व्हाइट कलर के आउटफिट में नज़र आईं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रख रही हैं। उन्हें आज फिर जिम के बाहर देखा गया। वो जल्द ही 'गुड लक जैरी', 'दोस्ताना 2', 'तख्त' और 'रणभूमि' जैसी फिल्मों में देखा जाएगा।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी एयरपोर्ट पर इस अंदाज में नज़र आए। वो अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
जैकलीन फर्नांडिस पिंक कलर की फ्लोरल ड्रेस में बेहद स्टनिंग लगीं। उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मुंबई एयरपोर्ट पर इस लुक में दिखाई दीं।