अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में रहा बॉलीवुड कपल्स का स्वैग, तस्वीरों में देखें अतरंगी फैशन
अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में रहा बॉलीवुड कपल्स का स्वैग, तस्वीरों में देखें अतरंगी फैशन
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड कपल्स का जलवा देखने को मिला। सभी हीरो-हीरोइन एक से बढ़कर एक आउटफिट में नाचते गाते नजर आए। इनती शानदार तस्वीरें हम आपके लिए लाए हैं, जिन्हें देखकर आप भी इन कपल्स की तारीफें करेंगे।
Published : Mar 04, 2024 05:44 pm IST, Updated : Mar 04, 2024 05:44 pm IST
1/12Image Source : Instagram
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड कपल्स ने खूब जलवे बिखेरे और इनकी लुक की खूब तारीफें भी हो रही है। शाहरुख खान से लेकर माधुरी दीक्षित और रणबीर कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक अपने पार्टनर्स के साथ लोगों का दिल जीतती नजर आईं।
2/12Image Source : Instagram
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में छाई रही। दोनों हर आउटफिट में गजब के लगे और एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते नजर आए। कई बार तो दोनों ने ट्विनिंग भी की।
3/12Image Source : Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी भी कमाल के लगे। न्यूली वेड कपल का हर लुक काफी ग्लैमरस रहा। सिद्धार्थ और कियारा की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
4/12Image Source : Instagram
माधुरी दीक्षित अपने पति डॉक्टर्स श्रीराम नेने के साथ अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंची थीं। उनका स्टाइल हमेशा की तरह सोबर रहा। वहीं रितेश देशमुख और जेनीलिया डिसूजा भी एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए। कपल की केमिस्ट्री की हमेशा की तरह खूब तारीफें हो रही हैं।
5/12Image Source : Instagram
करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच का तालमेल कमाल का है। अनंत अंबानी के फंक्शन में भी दोनों की सदबहार केमिस्ट्री देखने को मिली।
6/12Image Source : Instagram
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की तस्वीरें भी सामने आई हैं। दोनों की जोड़ी रोमांटिक अंदाज में पोज देती दिखी। तस्वीरों में पहली बार दोनों की इस तरह की केमिस्ट्री देखने को मिली।
7/12Image Source : Instagram
एमएस धोनी और साक्षी का स्टाइल भी लोगों को भा गया। वहीं रोहित शर्मा भी अपनी पत्नी के साथ स्टाइल में नजर आए।
8/12Image Source : Instagram
बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग भी अपनी पत्नियों के साथ इंडियन अटायर में कमाल के लुक में दिखे। दोनों का ऐसा अंदाज पहली बार देखने को मिला।
9/12Image Source : Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद एक साथ अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में दिखे। दीपिका के चहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिला।
10/12Image Source : Instagram
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी भी अनंत अंबानी के इस मेगा इवेंट में धमाका करते नजर आए। दोनों का स्टाइल शानदार लगा।
11/12Image Source : Instagram
अनिल कपूर भी अपनी पत्नी अनीता कपूर के साथ नजर आए। वहीं शाहरुख खान और गौरी खान भी एक साथ तीनों दिन मस्ती और डांस करते दिखे।
12/12Image Source : Instagram
शाहिद कपूर और मीरा कपूर ने भी तीनों दिन अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में फैशन का जलवा बिखेरा। दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग एक बार फिर देखने को मिली।