एकता कपूर ने हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस दिवाली पार्टी में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई नामचीन चेहरे पहुंचे। एकता ने ये दिवाली पार्टी जूहू में स्थित अपने कृष्णा बंगलो में रखी थी। इस खास मौके पर एकता कपूर ब्लैक और पिंक कलर की इंडियन ड्रेस पहने नजर आईं।
एकता कपूर की इस दिवाली पार्टी में बॉलीवुड से सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे। इस मौके पर सलमान खान नीले रंग की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने हुए थे।
'बिग बॉस' में धमाल मचा चुके विकास गुप्ता और टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी इस पार्टी में शरीक हुईं। इस खास मौके पर विशाल नीले रंग का कुर्ता पहने दिखे तो वहीं करिश्मा गुलाबी रंग के सीक्वेंस वर्क में लहंगा पहने हुए थीं। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।
कार्तिक आर्यन और तुषार कपूर भी एकता कपूर की दिवाली पार्टी में शामिल हुए। देखिए दोनों सितारों की ये तस्वीर..
हमेशा की तरह मौनी रॉय इस पार्टी में भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस खास मौके पर मौनी ने हल्का गुलाबी रंग का सीक्वेंस वर्क का लहंगा पहना हुआ था।
टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया दिवाली पार्टी में गोल्डन कलर का कोट और पैंट पहने पहुंचीं। अभिनेत्री ने अपने इस आउटफिट को फ्यूजन लुक देने के लिए गले में नेकलेस और झुमके पहने हुए थे।
इस पार्टी की रौनक हिना खान रहीं। हिना जैसे ही पार्टी में पहुंचीं तो उन पर सभी की निगाहें टिक गईं। देखिए हिना का ग्लैमरस लुक...
करण पटेल पत्नी अंकिता भार्गवा के साथ तो वहीं अनीता हसनंदानी पति रोहित रेड्डी के साथ एकता कपूर की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं।
बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित पीले रंग के लहंगे में पहुंचीं तो वहीं साक्षी तंवर हमेशा ही तरह सिंपल और स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं।
ईशा देओल पति भरत तख्तानी के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचीं।