Published : Jan 02, 2023 04:34 pm IST, Updated : Jan 02, 2023 04:35 pm IST
1/8Image Source : hrithikroshan
सुपरस्टार ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के सुपरफिट एक्टर में से एक हैं। फिल्म 'फाइटर' एक्टर ऋतिक की लेटेस्ट तस्वीरें में आप उनकी सॉलिड फिटनेस देख सकते हैं। ऋतिक रोशन की फिटनेस से हर कोई वाकिफ है। एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
2/8Image Source : hrithikroshan
बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन अपने फिटनेस और वर्कआउट को लेकर चर्चा में रहते हैं।
3/8Image Source : hrithikroshan
ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट वर्कआउट फोटो को शेयर किया है। वह आज भी काफी हैंडसम और यंग नजर आते हैं।
4/8Image Source : hrithikroshan
हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी बॉडी दिखाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके 6 पैक एब्स साफ- साफ नजर आ रहे हैं। ऋतिक के एब्स देख उनके फैंस और बॉलीवुड स्टार भी उनकी तरीफ करते नजर आ रहे हैं।
5/8Image Source : hrithikroshan
ऋतिक रोशन ने नए साल का आगाज फिटनेस और जिम मोटिवेशन के साथ किया है। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'ऑल राइट लेट्स गो 2023।' ऋतिक के इन तस्वीरों को देख उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है।
6/8Image Source : hrithikroshan
ऋतिक रोशन हर लुक में बवाल लगते हैं। चाहे फिल्म 'कहो ना प्यार है हो' या 'क्रिश', एक्टर के हर अंदाज ने फैंस के दिलों पर राज किया है।
7/8Image Source : hrithikroshan
सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन की इन लेटेस्ट तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।
8/8Image Source : hrithikroshan
ऋतिक रोशन फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे, जो कि इस साल सितंबर 2023 में रिलीज होने वाली है।