बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी बनी हैं जिन्हें परिवार के साथ देखने में उनका मजा और ही बढ़ जाता है। इन फिल्मों में परिवार के सभी के साथ में रिश्ते और छोटी-मोटी नोक-झोक के बारे में दिखाया गया है।
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान. काजोल जैसे बड़े सितारे कभी खुशी कभी गम में दिखाए गए थे। फिल्म में मां-बाप का बच्चों के लिए प्यार के साथ दो भाईयों और दो बहनों का अनोखा रिश्ता दिखाया गया था।
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की यह फिल्म आंखों में आंसू ले आती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कुछ बच्चे मां-बाप के साथ बुरा व्यवहार करते हैं वहीं पराये उनका साथ देने से पीछे नहीं हटते हैं।
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की इस प्यारी सी फिल्म में खुद को आगे बढ़ाने के लिए कई मौके ढूंढती है। ऋषि कपूर फिल्म मे टीचर के किरदार में नजर आए थे।
श्रीदेवी की इस फिल्म में मां के सही तरीके से इंग्लिश नहीं बोल पाने की वजह से बच्चे उनसे सही से बात नहीं करते हैं। जिसके बाद वह एक मां के बाहर जाकर सबसे छुपकर इंग्लिश सीखने के बारे में दिखाया गया है।
हम आपके है कौन में परिवार के मजबूत रिश्तों के बारे में दिखाया गया है। गाना बजाने के साथ खुशी से भरी इस फिल्म को सूरज बर्जातिया ने डायरेक्ट किया है।
हम साथ साथ है में परिवार के वेल्यू के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, मोनीश बहल, तब्बू, और सोनाली बेंद्रे अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान की इस फिल्म में पिता और बेटी के रिश्ते के बारे में दिखाया गया है। फिल्म को शूजीत सरकार ने डायरेक्ट किया है।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बॉलीवुड की बेस्ट फिल्म्स में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।