शिवाजी पार्क ले जाया रहा है लता जी का पार्थिव शरीर। शाम 6.30 बजे होना है अंतिम संस्कार। राजकीय सम्मान के साथ सेना ले जा रही है लता जी को अंतिम यात्रा पर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लगभग 5:45-6:00 बजे अंतिम संस्कार शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। जिसके बाद लता मंगेशकर जी का अंतिम संस्कार शाम लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा।
शिवाजी पार्क पर अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों की टीम शिवाजी पार्क पर तैयारियों का निरीक्षण खुद कर रही है। शिवाजी पार्क में एक मीडिया स्टैंड बनाया है।
करीब 15 हजार फुट जगह को शिवाजी पार्क मैदान में बीचो-बीच लोहे के स्टैंड से राउंड ब्लॉक किया गया है, अंदर सीमेंट के ब्लॉक से कुंड बनाया गया है जिसपर लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना हो चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी।
लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए तमाम नामी हस्तियों का उनके घर पर तांता लगा हुआ था। अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर जैसी तमाम हस्तियां लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन को पहुंची थी।
राजकीय सम्मान के साथ सेना लता मंगेशकर पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क ले जा रही है। जिस ट्रक में लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर है, उस ट्रक में उनकी बहन आशा भोसले और उषा मंगेशकर सवार हैं।