रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं 'मिर्जापुर' की 'सलोनी भाभी', अदाएं देख सत प्रतिशत हो जाएंगे दंग
रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं 'मिर्जापुर' की 'सलोनी भाभी', अदाएं देख सत प्रतिशत हो जाएंगे दंग
वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर खूब ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज की एक कलाकार के भी इन दिनों खूब चर्चे हैं, जिनकी सादगी और एक्टिंग दोनों के ही लोग दीवाने बन चुके हैं। चलिए बताते हैं आपको इनके बारे में...
Published : Jul 14, 2024 06:30 am IST, Updated : Jul 14, 2024 06:30 am IST
1/8Image Source : Instagram
ओटीटी की दुनिया की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है और रिलीज के बाद से ही शो का ये सीजन चर्चा में बना हुआ है। इस सीरीज के कई किरदार लोगों को पसंद आ रहे हैं, जिनमें से एक 'सलोनी भाभी' भी हैं। वेब सीरीज में सलोनी भाभी की सादगी और खूबसूरती ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लेकिन, क्या आप सलोनी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री के बारे में जानते हैं। अगर नहीं, तो चलिए आपको उनकी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ से रूबरू करवाते हैं।
2/8Image Source : Instagram
मिर्जापुर में विजय वर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी सलोनी त्यागी का किरदार टीवी एक्ट्रेस नेहा सरगम ने निभाया है, जिन्होंने सीरीज में अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है।
3/8Image Source : Instagram
हालांकि, मिर्जापुर की सलोनी भाभी रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं, जिसका गवाह इनका इंस्टाग्राम अकाउंट है।
4/8Image Source : Instagram
नेहा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री बिहार के पटना की रहने वाली हैं। उन्होंने पटना से ही अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उनके पास 'एडवर्टाइजमेंट एंड सेल्स प्रमोशन' की मास्टर डिग्री भी है।
5/8Image Source : Instagram
आज टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकीं नेहा का सपना एक्ट्रेस बनना नहीं बल्कि सिंगर बनना था। अभिनेत्री एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं और वह सिंगर बनने के लिए ही मुंबई आई थीं।
6/8Image Source : Instagram
नेहा ने सिंगिंग रियेलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 2 और 4 के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उनकी किस्मत में एक एक्ट्रेस बनना लिखा था। उन्होंने 2010 में टीवी की दुनिया में कदम रखा, जिसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
7/8Image Source : Instagram
नेहा ने अपने एक्टिंग करियर में अब तक सपना बाबुल का... विदाई, रामायण, महाभारत, ये रिश्ता क्या कहलाता है और इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे सुपरहिट शोज में काम किया है।
8/8Image Source : Instagram
अब नेहा सरगम मिर्जापुर के तीसरे सीजन में अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सीरीज में सलोनी भाभी का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।