1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. बर्थडे स्पेशल: तस्वीरों में देखिए, ऐसी रही नीतू कपूर और ऋषि कपूर खूबसूरत बॉन्डिंग

बर्थडे स्पेशल: तस्वीरों में देखिए, ऐसी रही नीतू कपूर और ऋषि कपूर खूबसूरत बॉन्डिंग

Published : Jul 08, 2020 10:00 am IST,  Updated : Jul 08, 2020 10:00 am IST
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन इस बार खास मौके पर उनके पति ऋषि कपूर उनके साथ नहीं हैं। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे। उन्होंने विदेश में भी इलाज कराया था, लेकिन आखिरी वो कैंसर को हरा नहीं पाए। ऋषि और नीतू की जोड़ी बॉलीवुड में हिट जोड़ियों में से एक रही है। आइये उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग पर एक नज़र डालते हैं।  
1/6 Image Source : instagram: @neetu54

नीतू अपने दशक की बेहतरीन अभिनेत्री मानी जाती थीं। वैसे तो उन्होंने कई हीरो के साथ हिट फिल्में दी, लेकिन हर किसी को ऋषि कपूर के साथ ही नीतू की जोड़ी पसंद आईं। 
2/6 Image Source : instagram: @neetu54

नीतू अपने दशक की बेहतरीन अभिनेत्री मानी जाती थीं। वैसे तो उन्होंने कई हीरो के साथ हिट फिल्में दी, लेकिन हर किसी को ऋषि कपूर के साथ ही नीतू की जोड़ी पसंद आईं। 

ऋषि कपूर रील में तो ही उनके हीरो थे, लेकिन आगे चलकर सच में उनके लाइफ पार्टनर ही बन गए। कम ही लोग जानते है कि नीतू 17 साल की उम्र में ही ऋषि कपूर को दिल दे बैठी थीं। 
3/6 Image Source : instagram: @neetu54

ऋषि कपूर रील में तो ही उनके हीरो थे, लेकिन आगे चलकर सच में उनके लाइफ पार्टनर ही बन गए। कम ही लोग जानते है कि नीतू 17 साल की उम्र में ही ऋषि कपूर को दिल दे बैठी थीं। 

नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां को बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता बहुत ही कम पसंद थे। जिसके कारण नीतू ने अपने अफेयर के बारे में मां को कुछ नहीं बताया था। जब उन्हें अपनी बेटी के अफेयर के बारें में पता चला तो वह काफी गुस्सा हुई।
4/6 Image Source : instagram: @neetu54

नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां को बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता बहुत ही कम पसंद थे। जिसके कारण नीतू ने अपने अफेयर के बारे में मां को कुछ नहीं बताया था। जब उन्हें अपनी बेटी के अफेयर के बारें में पता चला तो वह काफी गुस्सा हुई।

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की इंगेजमेंट भी बड़े ही मजेदार तरीके से हुई थी। दोनों एक शादी अटेंड करने के लिए दिल्ली आए हुए थे। इस खास मौके में ऋषि कपूर ने अपनी बहन से अंगूठी लेकर नीतू को पहना दी थी। वहीं नीतू कपूर ने फिल्‍म 'झूठा कहीं का' के डायरेक्‍टर की अंगूठी ऋषि कपूर को पहनाई थी। 
5/6 Image Source : instagram: @neetu54

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की इंगेजमेंट भी बड़े ही मजेदार तरीके से हुई थी। दोनों एक शादी अटेंड करने के लिए दिल्ली आए हुए थे। इस खास मौके में ऋषि कपूर ने अपनी बहन से अंगूठी लेकर नीतू को पहना दी थी। वहीं नीतू कपूर ने फिल्‍म 'झूठा कहीं का' के डायरेक्‍टर की अंगूठी ऋषि कपूर को पहनाई थी। 

नीतू ने बॉलीवुड में बाल कलाकार के तौर में डेब्यू किया था। महज 8 साल की उम्र में उन्होंने 1966 में आईं 'सूरज' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। जिसके बाद उन्होंने 'दस लाख', 'वारिस' और 'पवित्र पापी' जैसी कई फिल्में की। साल 1973 में आई 'यादों की बारात' फिल्म में नीतू कपूर को एक डांस ने स्टार बना दिया।
6/6 Image Source : instagram: @neetu54

Advertisement