बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपनी आने वाली फिल्म 'शेरनी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कैमरे में कैद किया गया।
हर बार की तरह इस बार भी विद्या बालन खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, उन्होंने पैपराजी की तरफ पोज देते हुए उनका अभिवादन किया।
विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' 18 जून को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी, इस फिल्म में विद्या बालन एक फॉरेस्ट ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।
अपने करियर में विद्या बालन अपने दम पर फिल्मों को हिट कराती आईं हैं, उन्होंने 'भूल भुलैया', 'नो वन किल्ड जेसिका', 'द डर्टी पिक्च र', 'पा', जैसी फिल्मों में अपने काम से हिंदी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
'कहानी', 'इश्किया', 'मिशन मंगल', 'तुम्हारी सुलु' और 'शकुंतला देवी' जैसी फिल्मों में के जरिए विद्या ने समाज में महिलाओं की अहमियत को रुपहले पर्दे पर पेश किया।
विद्या बालन की इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं, कि वह एक बार फिर अपनी एक्टिंग के जरिए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।