बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पति निक जोन संग फोटोज शेयर करती रहती हैं। इन दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग को लोग खूब पसंद करते हैं। आइये इस खास मौके पर उनकी तस्वीरों पर एक नज़र डालते हैं...
प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी की बात करें तो उन्होंने कई उतार चढ़ावा का सामना किया है। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
प्रियंका ने साल 2002 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने तमिल फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'मुझसे शादी करोगी', एतबार, क्रिष, फैशन, बर्फी, डॉन, दोस्ताना, कमीने, मैरी कॉम जैसी फिल्मों में काम किया।
प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको, बेवॉच और इज इंट रोमांटिक जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई दीं।
प्रियंका न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि सिंगिंग में भी माहिर हैं। उनका इन माय सिटी गाना फैंस को बहुत पसंद आया था। इसका बाद वो एक्सोटिक लेकर आईं।
प्रियंका और निक की बात करें तो इन्होंने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से भारत में शादी की।
प्रियंका और निक इन दिनों विदेश में हैं और कोरोना से बचने के लिए घर पर ही समय बिता रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया है, जिसमें उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई।
प्रियंका और निक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और एक-दूसरे की फोटोज शेयर कर प्यार जाहिर करते हैं।
काम को लेकर बात करें तो प्रियंका 'द व्हाइट टाइगर' में दिखाई देंगी। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें आदर्श गौरव और राजकुमार राव भी हैं। फिल्म अरविंद अडिगा की मैन बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास पर आधारित है और उसी नाम पर बनी है। इसे ईरानी फिल्म निर्माता रामिन बहारानी ने निर्देशित किया है।