इन आदतों की वजह से आंखें होने लगती हैं कमजोर, डॉक्टर ने किया आगाह
इन आदतों की वजह से आंखें होने लगती हैं कमजोर, डॉक्टर ने किया आगाह
आजकल लोगों में आंखों से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ी है। आंखों की रौशनी कमजोर होने के पीछे रोजाना की जानने वाली कुछ गलतियां हो सकती हैं। आयुर्वेदिक और यूनानी विशेषज्ञ डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि कौन सी आदतें आपकी आंखों की सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं
Published : Aug 22, 2026 04:25 pm IST, Updated : Aug 22, 2026 04:37 pm IST
1/4Image Source : magnific
आजकल लोगों में आंखों से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ी है। कम उम्र में ही बच्चों की नज़र कमजोर होने लगी हैं। आंखों की कमजोरी होने पर आंखों में थकान, जलन, धुंधला दिखाई देना या चश्मे का नंबर बढ़ना जैसे लक्षण नज़र आने लगते हैं। आंखों की रौशनी कमजोर होने के पीछे रोजाना की जानने वाली कुछ गलतियां हो सकती हैं।आयुर्वेदिक और यूनानी विशेषज्ञ डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि कौन सी आदतें आपकी आंखों की सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं
2/4Image Source : UNSPLASH
अंधेरे में फोन देखना: अंधेरे में आंखों की पुतलियां कई बार खुलती और बंद होती हैं। दरअसल, फोन की ब्राइट स्क्रीन इन्हें एकदम से सिकुड़ने पर मजबूर कर देती हैं। ये प्रोसेस एक बार नहीं हर तीस सेकेंड में होता है और जब महीनों तक ऐस होता है तो आंखें ड्राई होने लगती हैं और नंबर तेजी से बढ़ता है
3/4Image Source : UNSPLASH
आंखों को बार बार रगड़ना: आंखों को बार बार रगड़ने से कॉर्निया यानी कि आंख की सबसे ऊपरी लेयर कमजोर और पतली हो जाती है। ऐसा लगातार करने से आंखों का विज़न कमजोर होने लगता है।
4/4Image Source : UNSPLASH
दो लीटर से कम पानी पीना: अगर आप दो लीटर से कम पानी पी रहे हैं तो यह आपके आंखों के कमजोर होने की एक वजह हो सकती है। डॉक्टर सलीम कहते हैं कि कम पानी पीने से आंखों में नमी कम होती है और आंसू की परत सूखने लगती है। यह स्थिति आंखों की कमजोरी, सूखापन, लालपन और धुंधलेपन का कारण बन सकती है।