बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को खिलौने की दुकान के बाहर स्पॉट किया गया। राज कुंद्रा इस दौरान कैमरे में कैद किए गए।
बीते दिनों बिजनेसमैन और उनका परिवार छुट्टी मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश गया था, जहां राज कुंद्रा को पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ एक मंदिर में देखा गया।
मंदिर में पत्नी के शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आने के बाद यह दूसरी बार है जब राज कुंद्रा पब्लिक में स्पॉट किए गए।
पिछले महीने खबर आई थी कि राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को डिलीट कर दिया। जबकि शिल्पा शेट्टी फिटनेस वीडियो और पारिवारिक तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स के लिए शेयर करती रहती हैं।
राज कुंद्रा को जुलाई में अश्लील कंटेंट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई में उनके कार्यालयों पर मुंबई पुलिस ने छापा मारा। मामले में गिरफ्तारी के दो महीने बाद, राज 21 सितंबर को जेल से बाहर आया था।
पुलिस ने 1500 पन्नों के पूरक आरोप-पत्र में दावा किया था कि कुंद्रा इस मामले में "मुख्य सूत्रधार" थे और उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फिल्म उद्योग में संघर्ष कर रही युवतियों का अश्लील तरीके से फिल्मांकन करके उनका शोषण किया।
अपनी याचिका में, राज कुंद्रा ने दावा किया था कि उन्हें मामले में 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ पूरे पूरक आरोप पत्र में एक भी आरोप नहीं है।