बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों गोवा जाने के लिए मुंबई से रवाना हुए हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि इंडस्ट्री के ये लवबर्ड एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों साथ नज़र आते हैं।
बता दें कि आलिया भट्ट हाल ही में हैदराबाद से लौटी हैं। वो वहां पर अपनी अपकमिंग मूवी 'RRR' की शूटिंग कर रही थीं, जबकि रणबीर दुबई में थे। ऐसे में फैंस का कहना है कि कई दिनों बाद दोनों क्वालिटी टाइम बिताने के लिए गोवा रवाना हुए हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही स्क्रीन पर भी साथ नज़र आने वाले हैं। उन्होंने अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कुछ सीन शूट किए हैं। इसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नज़र आएंगे।
आलिया भट्ट RRR और ब्रह्मास्त्र के अलावा संजय लीला भंसाली की एक मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' भी कर रही हैं।
रणबीर कपूर भी ब्रह्मास्त्र के अलावा 'शमशेरा' में दिखाई देंगे। सेट से उनकी कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं।
फिलहाल, खबरों की मानें तो दोनों सेलेब्स अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर गोवा रवाना हुए हैं।