सलमान खान के साथ 'रेडी' और 'जय हो' में काम कर चुके मोहित बघेल का कैंसर से निधन हो गया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत सीरियल 'छोटे मियां' से की थी।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में जन्मे मोहित लंबे समय से कैंसर से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी राइटर और डायरेक्टर राज शांडिल्य ने दी है।
राज शांडिल्य ने ट्वीट किया- "मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की? मैंने तुझसे कहा था देख तेरे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गयी है जल्दी से ठीक होके आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे, तू बहुत अच्छी एक्टिंग करता है,इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतज़ार करूँगा...और तुझे आना ही पड़ेगा ॐ साई राम #cancer RIP
छोटो मियां शो में लोगों को मोहित की कॉमेडी काफी पसंद आई थी। जिसके बाद उनका एक्टिंग के लिए संघर्ष शुरू हो गया था।
मोहित राज शांडिल्य के साथ कॉमेडी सर्कस में भी काम कर चुके हैं।
मोहित के निधन पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शोक जताया है।
मोहित ने कई फिल्मों में काम किया है। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के साथ जबरिया जोड़ी में नजर आए थे। अब वह बंटी और बबली में नजर आने वाले थे।