दर्द से कराहते हुए संभावना सेठ पहुंचीं ओटी, बिगड़ी हालत के बाद करानी पड़ी सर्जरी
दर्द से कराहते हुए संभावना सेठ पहुंचीं ओटी, बिगड़ी हालत के बाद करानी पड़ी सर्जरी
भोजपुरी एक्ट्रेस और आइटम डांसर संभावना सेठ इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। हाल में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्ट्रेस की हालत बिगड़ने के बाद उनकी सर्जरी की गई। एक्ट्रेस के पति अविनाश ने ये सारी जानकारी अपने यूट्यूब व्लॉग में दी है।
Published : Jun 06, 2024 09:07 pm IST, Updated : Jun 06, 2024 09:07 pm IST
1/6Image Source : Instagram
भोजपुरी एक्ट्रेस और आइटम डांसर संभावना सेठ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं। 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट रह चुकीं संभाना सेठ काफी दर्द गुजर रही हैं। उनकी तबीयत काफी खराब हो गई और इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं था, एक्ट्रेस की सर्जरी भी की गई है और गंभीर अवस्था में उनका वीडियो भी सामने आया है।
2/6Image Source : Instagram
सामने आए वीडियो में संभावना सेठ दर्द से कराहती और रोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप संभावना सेठ को सर्जरी के लिए ओटीटी में जाते और बाहर आते देख सकते हैं। उनकी हालत भी साफ दिख रही हैं। उनके पति अविनाश उन्हें इस हाल में संभालते नजर आ रहे हैं।
3/6Image Source : Instagram
दरअसल संभावना सेठ जल्द ही आइटम नंबर की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनका नया गाना रिलीज होने वाला है। इसी म्यूजिक वीडियो के लॉन्च से ठीक एक दिन पहले ही संभावना की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई। बता दें, संभावा ने बॉलीवुड के साथ ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई डांस नंबर किए हैं। संभावा भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग करते भी नजर आई हैं।
4/6Image Source : Instagram
संभावना सेठ एक यूट्यूब व्लॉगर हैं और अपनी लाइफ की हर अपडेट व्लॉग्स में देती हैं। ये जानकारी भी उन्होंने वहीं साझा की। उन्होंने बताया कि वो लंबे वक्त से बीमार थीं और डॉक्टर उन्हें सर्जरी के लिए कह रहे थे, लेकिन इसी बीच पहले उनके पति की सर्जरी हो गई और फिर उन्हें अपने गाने लॉन्च का इंतजार था। मगर उनकी तबीयत बिगड़ गई और म्यूजिक लॉन्च से पहले ही ऑपरेशन कराना पड़ा।
5/6Image Source : Instagram
संभावना सेठ ने एक इंस्टा स्टोरी भी पोस्ट की है। इस इंस्टा स्टोरी में संभावना ने बताया, 'आप लोग परेशान न हों, मैं ठीक हूं। बस एक हल्की सर्जरी हुई है। अब मैं बेहतर हूं। कल आ रहे 'कमरिया का झटका' के लिए तैयार हूं।' इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने गाने की अपडेट दी है।
6/6Image Source : Instagram
संभावना सेठ के काम की बात करें तो वह 'वेलकम - बाजी मेहमान नवाजी की', 'डांसिंग क्वीन', 'दिल जीतेगी देसी गर्ल' जैसे टेलीविजन शोज में नजर आईं। 'बिग बॉस' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं, जहां से उनके चर्चे शुरू हुए। लोगों को उनका अंदाज और तेवर काफी पसंद आया। वो अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी गईं। उनका लड़ाकू रूप भी बीबी हाउस में ही देखने को मिला।