शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने हाल ही में सऊदी अरब के कल्चरल मिनिस्टर से बदर बिन फरहान अलसौद के साथ मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की और लिखा कि बॉलीवुड सुपरस्टार्स से मिलकर बहुत अच्छा लगा।
बॉलीवुड के राज करने वाले सितारों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने शाहरुख खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे । फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।
इस मुलाकात में सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल थे। बदर बिन फरहान अलसौद ने ट्विटर पर सलमान खान के साथ की तस्वीर को शेयर किया है। सलमान खान के पास टाइगर 3, कभी ईद कभी दिवाली है
शाहरुख खान ने हाल ही में अपने मुंबई स्थित घर मन्नत में सऊदी अरब में लाल सागर फिल्म महोत्सव के अध्यक्ष मोहम्मद अल तुर्की के मेजबान बने थे। उनकी तस्वीर साझा करते हुए, अल तुर्की ने लिखा, "मेरे भाई शाहरुख खान के साथ भारत से रमजान की शुभकामनाएं।"
सऊदी अरब के कल्चरल मिनिस्टर ने अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ भी मुलाकात की। बता दें अक्षय कुमार राम सेतु, रक्षा बंधन और सेल्फी में दिखाई देंगे।
वहीं सैफ अली खान के पास पाइपलाइन में विक्रम वेधा और आदिपुरुष हैं।