बॉलीवुड की इन हसीनाओं में अनोखी समानता है, एक तो ये सभी मिस इंडिया रह चुकी हैं, दूसरी समानता ये है कि इन सभी एक्ट्रेसेज के पैरेंट्स इंडियन आर्मी मे ंरह चुके हैं।
प्रियंका चोपड़ा के बहुत कम फैंस इस बात को जानते होंगे कि मिस वर्ल्ड रह चुकी एक्ट्रेस के माता-पिता दोनों ही इंडियन आर्मी में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। प्रियंका के पिता का नाम अशोक चोपड़ा है वहीं मां का नाम मधु चोपड़ा है। प्रियंका के पिता का कैंसर की वजह से साल 2013 मे निधन हो गया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम किया था। लारा ने फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा भी थे। लारा के पिता का नाम एलके दत्त (पंजाबी) और उनकी मां का नाम जेनिफर दत्त (ऐंग्लो इंडियन) है। लारा के पिता आर्मी से रिटायर विंग कमांडर हैं। वहीं लारा की मां पूर्व मिस इंडिया फर्स्ट रनर अप रह चुकी हैं।
पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली का जन्म काबुल, अफ़गानिस्तान में हुआ। सेलिना के पिता पंजाबी भारतीय थे वहीं मां अफ़गानी थीं। सेलिना के पिता, वी. के. जेटली, भारतीय सेना के कर्नल थे, कुछ साल पहले ही उनका देहांत हो गया। वहीं उनकी मां मीता भारतीय सेना में एक नर्स थीं। सेलिना की मां पूर्व मिस अफगान भी रह चुकी हैं।
मिस इंडिया रह चुकी नेहा धूपिया के पिता प्रदीप सिंह धूपिया इंडियन नेवी में कमांडर थे। नेहा की पढ़ाई भी नेवल पब्लिक स्कूल से हुई और इसके बाद वो आर्मी पब्लिक स्कूल गईं।
साल 1994 में देश के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के पिता आर्मी में विंग कमांडर थे।
पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग के पिता हरचरणजीत सिंह पनाग इंडियन आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं। गुल पनाग के पति इंडियन नेवी में हैं।