'मैं और ऐश्वर्या 'वत्स' में रहते हैं 'जलसा' में नहीं', जब विक्की कौशल की एक गलती पर अभिषेक ने उगला था सच
'मैं और ऐश्वर्या 'वत्स' में रहते हैं 'जलसा' में नहीं', जब विक्की कौशल की एक गलती पर अभिषेक ने उगला था सच
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या को लेकर पिछले कुछ दिनों से अलग होने और तलाक की चर्चा शुरू हो गई है। ये अफवाहें पिछले 5-6 दिनों से और तेज हो गई हैं। इस बीच, अभिषेक बच्चन का एक पुराना बयान भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह और ऐश्वर्या 'जलसा' में नहीं रहते हैं।
Published : Jul 19, 2024 06:30 am IST, Updated : Jul 19, 2024 06:30 am IST
1/8Image Source : Instagram
बच्चन फैमिली एक बार फिर एंटरटेनमेंट जगत में चर्चा का विषय बन चुकी है। काफी समय से ऐसी चर्चा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच सब ठीक नहीं है। हालांकि, अब तक बच्चन फैमिली के किसी सदस्य ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन जब से कपल राधिका-अनंत की शादी में अलग-अलग पहुंचा, इन अफवाहों को और भी हवा मिल गई।
2/8Image Source : Instagram
इस इवेंट में जहां ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं, वहीं अभिषेक अपने बाकि के परिवार के साथ पहुंचे। यहां तक कि दोनों ने साथ में पोज भी नहीं दिए। वहीं इवेंट के दूसरे दिन ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं।
3/8Image Source : Instagram
इस बीच अभिषेक बच्चन का एक पुराना बयान चर्चा में है। इस बयान में अभिषेक ने बताया था कि वह और ऐश्वर्या अपने माता-पिता यानी जया और अमिताभ बच्चन के साथ 'जलसा' में नहीं रहते हैं।
4/8Image Source : Instagram
अभिषेक बच्चन ने ये खुलासा अपनी फिल्म 'मनमर्जियां' के प्रमोशन के दौरान किया था। वह 2018 में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे, इस दौरान उनके साथ विक्की कौशल भी थे।
5/8Image Source : Instagram
एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान विक्की से अभिषेक बच्चन की निजी जिंदगी से जुड़े कुछ सवाल पूछे जा रहे थे, तभी उन्होंने खुलासा किया था कि वह और ऐश्वर्या 'जलसा' नहीं बल्कि 'वत्स' में रहते हैं।
6/8Image Source : Instagram
एक इंटरव्यू के दौरान विक्की से अभिषेक बच्चन के घर का नाम पूछा गया। काफी देर तक सोचने के बाद विक्की ने जवाब में कहा- 'जलसा'। ये सुनते ही अभिषेक ने विक्की के जवाब को गलत बता दिया।
7/8Image Source : Instagram
विक्की का जवाब सुनकर अभिषेक कहते हैं- 'गलत, मैं और ऐश्वर्या जलसा में नहीं बल्कि वत्स में रहते हैं। जलसा वह जगह है जहां मेरे माता-पिता रहते हैं। मैं वत्स में रहता हूं, जो इसके बगल में है।'
8/8Image Source : Instagram
अभिषेक के इस जवाब के बाद ही फैंस इस बात का अनुमान लगाने लगे थे कि ऐश्वर्या अपने सास-ससुर के साथ नहीं रहतीं। वह अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ अलग रहती हैं।