शादी के बाद एक्ट्रेस यामी गौतम एक बार फिर अपने काम में लग गई हैं। वो कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को जुहू में देखा गया। जहां वो अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' के प्रमोशन के लिए आई थी।
यामी गौतम ने इस खास मौके लिए व्हाइट कलर का आउटफिट चुना। तस्वीरों में एक्ट्रेस सफेद रंग की धोती स्टाइल साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साथ ही स्टाइलिश ज्वैलरी भी कैरी कर रखा है।
लॉन्ग चेन ईयरिंग, गले में बेहद यूनिक नेकलेस, हाथों में गोल्डन चूड़ियां उनपर खूब चज रही थी। इस लुक में यामी काफी खूबसूरत तो लग ही रही थीं। साथ ही उन्होंने कैमरे को एक से बढ़कर एक बेहतरीन पोज भी दिए।
'भूत पुलिस' में यामी गौतम के साथ सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीज भी होंगी। वहीं यामी के अपोजिट लव एंगल में दिखेंगे अर्जुन कपूर। दोनों पर फिल्माया गाना भी हाल ही में रिलीज किया गया है।
यामी गौतम ने जून महीने में 'उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी की है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।